OFSS Bihar Board Inter Admission 2026 :
Bihar board 10th रिजल्ट जारी होने के बाद, जो छात्र दसवीं की परीक्षा पास करते हैं , वो आगे की पढाई करने के लिए 11वीं में नामांकन लेना चाहते हैं | लेकिन एक अच्छा कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए सबसे पहले छात्रों को सभी कॉलेज में आवेदन करना पड़ता हैं, और सभी कॉलेज में जाकर अलग–अलग आवेदन करना इतना आसान नहीं होता हैं|
नामांकन के इस प्रोसेस को आसान बनाने के लिए बिहार बोर्ड ने OFSS (Online Facilitation System for Students) पोर्टल शुरू किया है, जिसे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा संचालित किया जाता है।
इस पोर्टल के माध्यम से छात्र 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए बिहार के अलग-अलग कॉलेज और स्कुल में Arts, Science और Commerce स्ट्रीम में नामांकन ले सकते हैं |
OFSS सिस्टम का मुख्य उद्देश्य एडमिशन की जटिल Process को इतना सरल, पारदर्शी और ऑनलाइन बनाना है, कि किसी भी छात्रों को अलग-अलग कॉलेजों में जाकर फॉर्म भरने की जरूरत न पड़े और घर बैठे अपने फ़ोन से या किसी साइबर कैफ़े में जाकर बिना किसी कॉलेज में गए एडमिशन के लिए आवेदन कर सके |
आज के पोस्ट में आपको OFSS के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रोसेस, आवेदन की तिथि , आवेदन करने का शुल्क , आवेदन करने का लिंक, India Result Times के इस पोस्ट में बताने जा रहा हूँ |

Bihar School Examination Board (BSEB) |
BSEB ( Bihar School Examination Board ) बिहार राज्य में स्थित एक एजुकेशन बोर्ड हैं, जो बिहार राज्य में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा से जुडी सभी परीक्षाओ और एडमिशन की प्रक्रिया का संचालन करती हैं . अगर देखा जाये तो बिहार बोर्ड का मुख्य कार्य है :
- 10वीं और 12वीं की परीक्षा का आयोजन करना
- इंटरमीडिएट कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया को नियंत्रित करना
- छात्रो के लिए विभिन प्रकार की ऑनलाइन सुविधाएँ उपलब्ध करना
Important Date of OFSS Bihar Board Inter Admission 2026 |
बिहार बोर्ड के माध्यम से हर साल एडमिशन प्रक्रिया एक निश्चित समय पर शुरू होती है। OFSS Bihar Board Intermediate Admission 2026 जुड़े सभी महत्वपूर्ण तिथियां निम्नलिखित हैं :
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 08 April 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | Update Soon |
| प्रथम मेरिट लिस्ट जारी | Update Soon |
| द्वितीय मेरिट लिस्ट | Update Soon |
| तृतीय मेरिट लिस्ट | Update Soon |
Application Fee of OFSS Bihar Board Inter Admission 2026 |
OFSS Bihar Board Inter Admission 2026 के लिए जो भी छात्र आवेदन करना चाहते हैं, उसे एक निश्चित आवेदन शुल्क देना होता है। आमतौर पर आवेदन शुल्क लगभग ₹350 होता है। छात्र ऑनलाइन आवेदन करते समय अपना शुल्क निम्नलिखित तरीके से जमा कर सकते हैं |
- डेबिट कार्ड
- क्रेडिट कार्ड
- नेट बैंकिंग
- UPI
Streams Available for Intermediate Admission :
OFSS Bihar Board Inter Admission 2026 के तहत छात्रो को आगे की पढाई करने के लिए अलग अलग स्ट्रीम अपने interest के आधार पर चुनने का अवसर मिलता है , निचे दिए स्ट्रीम में से किसी एक स्ट्रीम के लिए छात्र आवेदन कर सकते हैं :-
- Arts
- Science
- Commerce
- Vocational Courses
नोट: हर स्ट्रीम में अलग-अलग विषयों का चयन करने का विकल्प भी उपलब्ध होता है।
College Selection Process ( कॉलेज चयन प्रक्रिया ) :

OFSS पोर्टल पर छात्र एडमिशन के लिए, एक ही आवेदन फॉर्म में कई कॉलेजों का चयन कर सकते हैं। कॉलेज चयन करते समय छात्रों को ध्यान रखना चाहिए कि वैसा कॉलेज या स्कूल का चयन करे जो उसके घर के पास में हो , पिछले साल की कट-ऑफ़ लिस्ट को देखे कि कोण से कॉलेज का कट-ऑफ़ कितना था और वैसे कॉलेज को प्राथमिकता दे जिसका रिजल्ट अच्छा हो |
OFSS Bihar Board Intermediate Admission 2026 Merit List |
OFSS Bihar Board Intermediate Admission 2026 आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद Bihar School Examination Board मेरिट लिस्ट जारी करता है। जो छात्रो के 10वीं के अंको के आधार पर बनती है | आमतौर पर बोर्ड माध्यम से तीन मेरिट लिस्ट जारी की जाती हैं:
- First Merit List
- Second Merit List
- Third Merit List
संभावित कट-ऑफ मार्क्स :
बिहार बोर्ड द्वारा हर साल अलग-अलग कॉलेज और स्ट्रीम के लिए कट-ऑफ मार्क्स अलग होते हैं। कट-ऑफ़ मार्क्स छात्रो के 10वीं कक्षा में प्राप्त अंक स्कुल या कॉलेज में सीटो की संख्या के आधार पर बनाया जाता है , पिछले कुछ सालो की कट – ऑफ़ लिस्ट देखते हुए पता चलता है की –
- Science के लिए कट-ऑफ ज्यादा होता है
- Commerce के लिए मध्यम
- Arts के लिए अपेक्षाकृत कम
मेरिट लिस्ट के बाद एडमिशन प्रक्रिया :
जब स्टूडेंट्स का मेरिट First, Second या Third merit list जारी होता और उनमे स्टूडेंट्स का नाम आता है, तो उसके बाद स्टूडेंट्स को को जिस कॉलेज या स्कूल के लिए चयन किया जाता है , उस कॉलेज में जाकर स्टूडेंट्स को निम्नलिखित प्रक्रिया पूरी करनी होती है:
- सबसे पहले OFSS के पोर्टल से Intimation Letter डाउनलोड करना होता हैं |
- फिर, कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराना पड़ता है |
- फिर Students को एडमिशन शुल्क जमा करना पड़ता हैं |
- फिर जाकर अंतिम रूप से एडमिशन कन्फर्म होता हैं
What mistakes should students avoid while filling out forms? |
OFSS Bihar Board Inter Admission 2026 के दौरान एडमिशन का फॉर्म भरते समय students कई छोटी -छोटी गलतियां कर देते हैं,जिसके कारन उनका नाम मेरिट लिस्ट में नहीं आता है, इन छोटी-छोटी गलतियों से बचना चाहिए | जैसे –
- गलत व्यक्तिगत जानकारी भरना
- गलत कॉलेज चयन करना
- दस्तावेज अपलोड करना भूल जाना
- आवेदन की अंतिम तिथि मिस करना
OFSS Bihar Board Inter Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? |
बिहार के स्कुल और कॉलेज में 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए जो भी छात्र आवेदन करना चाहते है, वो निचे दिए गए स्टेप्स पढ़ के आसानी से अपना OFSS फॉर्म को भर सकते हैं : –
- सबसे पहले आप इस पोस्ट के Important Link सेक्शन पे जाएँ .
- यहाँ आपको आवेदन करने का Direct Official Link मिलेगा उस पे क्लिक करे.
- अब आप OFSS के अधिकारी वेबसाइट पे पहुँच जायेगा .

- अब आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करना होगा
- रजिस्ट्रेशन करने का Common Application Form में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी को भरे
- अब आप अपनी पसंद का कॉलेज और स्ट्रीम चुने, आपको यहाँ Arts, Science या Commerce का विकल्प मिलेगा और कई कॉलेज का विकल्प भी मिलेगा .
- फॉर्म को पूरी तरह भरने के बाद अब आपको को अपना आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जिसे आप ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं.
- अब सभी जानकारी को एक-बार चेक कर लें और फॉर्म को सबमिट कर दे . और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखे .
| Disclaimer: All job, result, and exam-related information provided on India Result Times is based on official notifications and trusted sources. Candidates are requested to verify the details by visiting the official website link provided on India Result Times before applying. India Result Times is not affiliated with any recruitment board or government body | |
Some Important Links |
|
Apply Online |
Click Here |
Official Websites |
Click Here |
Join Our WhatsApp Channel |
Click Here |
Join Our Telegram Channel |
Click Here |
Some Important- FAQ’s forOFSS Bihar Board Intermediate Admission 2026 |
Q.1 OFSS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
Ans: छात्र OFSS की आधिकारिक वेबसाइट https://ofssbihar.net/ या https://ofssbihar.in/ हैं।
Q.2 आवेदन फॉर्म में कितने कॉलेज चुने जा सकते हैं ?
Ans: छात्र एक आवेदन फॉर्म में कई कॉलेजों का विकल्प चुन सकते हैं।
Q.3 क्या अन्य बोर्ड के छात्र आवेदन कर सकते हैं ?
Ans: हाँ, CBSE, ICSE और अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, जो 10वीं की परीक्षा पास हैं |
Q.4 अगर प्रथम मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आया तो क्या होगा ?
Ans: छात्रों का नाम दूसरी या तीसरी मेरिट लिस्ट में आ सकता है।
Conclusion(निष्कर्ष) :
OFSS Bihar Board Inter Admission 2026 बिहार के छात्रों के लिए 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने का सबसे सरल और पारदर्शी तरीका है। इस ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से छात्र अपने पसंदीदा कॉलेज और विषय में आसानी से प्रवेश पा सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों को तैयार रखें और समय पर आवेदन करें ताकि प्रवेश प्रक्रिया में कोई भी समस्या न हो।
Leave a Comment