Bihar Board 10th Scrutiny Form 2026: रिजल्ट से संतुष्ट नहीं? यहां से करें ऑनलाइन आवेदन

Bihar Board 10th Scrutiny Form 2026: अगर आपने 2026 में Bihar Board से 10वीं की परीक्षा दी थी और आपका Result उम्मीद के मुताबिक नहीं आया है, तो घबराने की कोई बात नहीं है। BIHAR SCHOOL EXAMINATION BOARD (पटना) छात्रों को एक खास मौका देता है, जिसके जरिए आप अपनी Answer Sheet की दोबारा जांच (Scrutiny) करवा सकते हैं।

अगर बोर्ड की तरफ से कॉपी चेक करने में कोई गलती हुई होगी, तो इस Process से उसे सुधारा जा सकता है और आपके Marks बढ़ भी सकते हैं। तो आज India Result Times की इस पोस्ट में हम आपको इसकी पूरी जानकारी बहुत ही आसान भाषा में नीचे बताने वाले हैं।

संक्षिप्त जानकारी ( Quick Information)

बोर्ड का नाम  Bihar School Examination Board
परीक्षा का नाम  Matric 10th
आवेदन मोड  Online
आवेदन शुल्क  प्रति विषय 120 रुपया लगभग
Fee Payment Mode  Online ( Debit Card, Credit Card, UPI, Internet Banking के माध्यम से )
आवेदन की तिथि 01 अप्रैल – 07 अप्रैल तक
रिजल्ट जारी होने की तिथि  अप्रैल की अंतिम सप्ताह या मई के प्रथम सप्ताह में

Bihar Board 10th Scrutiny Form 2026 क्या होता है?

अगर किसी छात्र को लगता है कि उसने पूरे साल जिस तरह से मेहनत की थी, उसके अनुसार Result नहीं आया है, तो बोर्ड छात्रों को Scrutiny Form भरने का एक मौका देता है। Scrutiny का मतलब होता है आपकी कॉपी की दोबारा जांच (Re-Checking) करवाना। इसके तहत मुख्य रूप से निम्नलिखित चीजें चेक की जाती हैं:

  • सबसे पहले देखा जाता है, कि किसी प्रश्न का उत्तर छूट तो नहीं गया
  • मार्क्स जोड़ने (Totaling) में किसी भी तरह की कोई गलती तो नहीं हुई
  • छात्रो को जो नंबर दिए गए हैं, वो सही तरीके से चढ़ाए गए हैं या नहीं

Note : छात्रो को Scrutiny के लिए अप्लाई करने से पहले ध्यान रखना चाहिए, scrutiny के दौरान आपके मार्क्स बढ़ भी सकता है और घाट भी सकता हैं. 

कौन आवेदन कर सकता है? (Eligibility) 

Scrutiny के लिए वैसे छात्र आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 2026 में बिहार बोर्ड का एग्जाम दिया था। अगर आपको अपने रिजल्ट में आए मार्क्स को लेकर थोड़ा भी संदेह (doubt) है, तो आप Scrutiny के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Board 10th Scrutiny Form 2026 कैसे भरें?

यदि आप बिना किसी गलती के Scrutiny फॉर्म भरना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले आप इस पोस्ट के Important Link सेक्शन में जाएं।
  2. यहाँ आपको Scrutiny फॉर्म अप्लाई करने का Direct Link मिल जाएगा, उस पर क्लिक करें।
  3. अब आपके सामने Bihar Board Scrutiny का ऑनलाइन फॉर्म खुलेगा।
  4. इस Form में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से भरें, जैसे— Roll Number, Roll Code आदि।
  5. अब आपको जिन विषयों (Subjects) की जांच करवानी है, उन्हें लिस्ट में से चुनें।
  6. अब अपने सब्जेक्ट के अनुसार फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Net Banking/UPI/Card) से करें।
  7. Form को एक बार ध्यान से चेक कर लें और फिर Submit बटन पर क्लिक कर दें।
  8. अंत में अपने फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकाल लें या पीडीएफ (PDF) सेव करके रख लें।

महत्वपूर्ण सुझाव (Important Tips)

Bihar Board 10th Scrutiny Form 2026 भरते समय ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें: 

  • केवल उन्हीं विषयों के लिए आवेदन करें जिनमें आपको पक्का भरोसा या संदेह है कि आपके मार्क्स उम्मीद से कम आए हैं।
  • फीस भरते समय अपनी सभी डिटेल्स (जैसे ट्रांजैक्शन आईडी और पर्सनल जानकारी) को बिल्कुल सही-सही भरें।
  • छात्र ध्यान दें कि आवेदन हमेशा अंतिम तिथि (Last Date) से पहले ही कर लें, क्योंकि आखिरी समय में वेबसाइट स्लो होने या सर्वर डाउन होने की संभावना रहती है।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, फॉर्म का Print Out या PDF File जरूर Save करके रखें, ताकि भविष्य में काम आ सके।

Some Important Links

Apply For Scrutiny  Click Here
Download Scrutiny Form Notice  Click Here
Join Our WhatsApp Channel  Click Here
Join Our Telegram Channel  Click Here 

FAQs (Frequently Asked Questions)

Q1. क्या Scrutiny के बाद मार्क्स बढ़ सकते हैं ?

Ans: Scrutiny के बाद मार्क्स बढ़ भी सकता है और घट भी सकता है, यदि किस भी तरह का कोई गलती पाई जाती हैं, तो मार्क्स बढ़ भी सकता हैं.

Q2. क्या मार्क्स कम भी हो सकते हैं ?

Ans: Generally देखा जाए तो मार्क्स  पर कम नहीं होते, लेकिन बदलाव Possible  है।

Q3. कितने विषयों में आवेदन कर सकते हैं?

Ans: Scrutiny के लिए आप एक या एक से अधिक विषयों में आवेदन कर सकते हैं, जिन विषय पे आपको संदेह हैं।

AKSHAY SAHNI

AKSHAY SAHNI

नमस्कार, मैं Akshay Sahni हूँ, India Result Times का फाउंडर और एक BCA Graduate। Technology और Education फील्ड में अपनी पढ़ाई और पिछले 2 सालों के अनुभव के साथ, मैं छात्रों तक Government Jobs, Result और Admit Card से जुड़ी सटीक जानकारी सरल भाषा में पहुँचाने के लिए समर्पित हूँ।

View all posts by AKSHAY SAHNI

Leave a Comment