Bihar Board Class 12TH Scrutiny Form 2026: रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं तो ऐसे करें चैलेंज (Challenge), देखें पूरी प्रक्रिया।

Bihar Board Class 12TH Scrutiny Form 2026: Bihar Board Class 12th Scrutiny Form 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने इंटर का रिजल्ट 23 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक जारी कर दिया है। जहाँ कई छात्र अपनी सफलता की खुशी मना रहे हैं, वहीं कुछ छात्र ऐसे भी हैं जिन्हें लगता है कि उन्हें उनकी मेहनत के अनुसार अंक नहीं मिले हैं।

तो आपको घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है; अगर आपको लगता है कि किसी विषय में आपके नंबर कम आए हैं या आपकी कॉपी सही से चेक नहीं हुई है, तो बिहार बोर्ड आपको 12th Scrutiny Form 2026 भरने का मौका देता है। इसे आसान भाषा में ‘कॉपी री-चेकिंग’ या ‘चैलेंज’ करना भी कहा जाता है।

India Result Times के इस पोस्ट में आपको Scrutiny फॉर्म से जुड़ी सभी जानकारी नीचे दी गई है, जिसे पढ़कर आप आसानी से इस प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं और घर बैठे अपने मोबाइल से आवेदन कर सकते हैं।

संक्षिप्त जानकारी ( Shorts Details) 

Exam Name  BSEB Inter (Class 12th) Exam 2026
Article Category Bihar Board 12th Scrutiny Form 2026
Application Mode Online 
Application Start Date 25 March 2026
Last Date to Apply 2 April 2026
Result Date  23 March 2026
Official Website Click Here 

 पात्रता (Eligibility) : कौन कर सकता है आवेदन?

Scrutiny के लिए वे सभी छात्र आवेदन कर सकते हैं, जो:

  • अपने किसी भी विषय में प्राप्त अंकों (Marks) से संतुष्ट नहीं हैं।
  • जिन्हें लगता है कि उनकी उत्तर पुस्तिका (Answer Sheet) के मूल्यांकन (Checking) में कोई त्रुटि या गलती हुई है।
  • जो छात्र केवल 1 या 2 नंबरों से फेल हो गए हैं और उन्हें विश्वास है कि री-चेकिंग के बाद वे पास हो सकते हैं।  

आवेदन शुल्क (Application Fee Details)

Bihar Board Class 12th Scrutiny Form 2026 भरने के लिए छात्रों को बोर्ड द्वारा निर्धारित शुल्क देना होता है: 

  • इस साल प्रति विषय शुल्क लगभग 120 रुपये रखी गई है।
  • आप एक या एक से अधिक, यानी जिस भी विषय में आपको लगता है कि आपके नंबर कम आए हैं, उसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

Note: Scrutiny Form के लिए आवेदन फीस का भुगतान पूरी तरह से Online माध्यम से कर सकते हैं, जिसके लिए आप Debit Card, Credit Card, Internet Banking या UPI का उपयोग कर सकते हैं।

स्क्रूटनी ( Scrutiny) में क्या जांचा जाता है? 

Scrutiny के लिए आवेदन करने से पहले छात्रों के मन में कई सवाल होते हैं कि यदि हम Scrutiny के लिए आवेदन करते हैं, तो कॉपी में दोबारा क्या जाँच की जाती है। बोर्ड के नियम अनुसार केवल निम्न चीजें जांची जाती हैं:

  • यदि किसी प्रश्न पर अंक नहीं दिए गए हैं, तो उसे फिर से जांचा जाएगा।
  • अंकों के योग में अगर कोई गलती है, तो उसे सुधारा जाएगा।
  • यदि मुख्य पेज पर अंक चढ़ाने में कोई मानवीय त्रुटि (Human Error) हुई है, तो उसे सही किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step Process)

Bihar Board Class 12th Scrutiny Form 2026 भरने की प्रक्रिया बहुत सरल है। आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके बिना किसी गलती के फॉर्म भर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आपको इस पोस्ट के Link Section पर जाना होगा, यहाँ आपको ऑफिशियल Website का लिंक मिलेगा।
  2. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आप बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के Home Page पर चले जायेंगे।
  3. अब यहाँ “Apply for Scrutiny (Inter Annual Exam 2026)” के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब अपना Roll Code और Roll Number डालकर रजिस्टर करें।
  5. रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक ‘Application ID’ मिलेगी, इसे कहीं नोट कर लें।
  6. अब अपनी एप्लीकेशन आईडी और रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके दोबारा Login करें।
  7. आपके सामने सभी विषयों की सूची खुलेगी। जिस विषय में आप चैलेंज करना चाहते हैं, उसके सामने वाले बॉक्स पर टिक करें।
  8. अंत में ‘Fee Payment’ बटन पर क्लिक करें और ऑनलाइन माध्यम से पैसे जमा करें।
  9. सफल भुगतान के बाद अपने एप्लीकेशन फॉर्म को Submit कर दें।
  10. अब भरे गए फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

SOME IMPORTANT LINK

Apply Online Scrutiny Form 

CLICK HERE

Check Scrutiny Notice 

CLICK HERE

Download Class 12th Result 

CLICK HERE

Bihar Board Official Websites 

CLICK HERE

Join WhatsApp Channel

CLICK HERE 

Join Telegram Channel

CLICK HERE 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. क्या Scrutiny के लिए आवेदन करने पर नंबर कम भी हो सकते हैं?

Ans: बिहार बोर्ड के नियमानुसार, Scrutiny के बाद नंबर बढ़ भी सकते हैं, घट भी सकते हैं या पहले जितने ही रह सकते हैं। हालांकि, ज़्यादातर मामलों में नंबर घटते नहीं हैं, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

Q2. क्या Scrutiny में पूरी कॉपी फिर से चेक की जाती है? 

Ans: नहीं, Scrutiny में पूरी कॉपी दोबारा नहीं जाँची जाती।

Q3. अगर मैं एक से ज्यादा विषयों में फेल हूँ, तो क्या मैं Scrutiny भर सकता हूँ?

Ans: हाँ, आप एक या एक से अधिक (सभी) विषयों के लिए Scrutiny का फॉर्म भर सकते हैं।

Q4. Scrutiny का रिजल्ट आने में कितना समय लगता है?

Ans: आमतौर पर आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने के 15 से 20 दिनों के भीतर बिहार बोर्ड Scrutiny का रिजल्ट जारी कर देता है। आप इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

Q5. अगर Scrutiny के बाद भी मेरे नंबर नहीं बढ़ते, तो क्या मुझे पैसे वापस मिलेंगे?

Ans: नहीं, Scrutiny के लिए जमा की गई फीस ‘Non-Refundable’ होती है। चाहे आपके नंबर बढ़ें या न बढ़ें, बोर्ड फीस वापस नहीं करता है।

Read More Post Related to Bihar Board :

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आपको अपनी मेहनत और अपने उत्तरों पर पूरा भरोसा है, तो आप निराश मत होइए। Bihar Board Class 12th Scrutiny Form 2026 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। कई बार छोटी-मोटी गणना (Totaling) की गलतियों के कारण अंक कम हो जाते हैं, जो इस प्रक्रिया के माध्यम से सुधर सकते हैं। अगर आपको इससे जुड़ी कोई भी समस्या हो, तो आप Comment Box के माध्यम से हमसे पूछ सकते हैं। धन्यवाद। 

AKSHAY SAHNI

AKSHAY SAHNI

नमस्कार, मैं Akshay Sahni हूँ, India Result Times का फाउंडर और एक BCA Graduate। Technology और Education फील्ड में अपनी पढ़ाई और पिछले 2 सालों के अनुभव के साथ, मैं छात्रों तक Government Jobs, Result और Admit Card से जुड़ी सटीक जानकारी सरल भाषा में पहुँचाने के लिए समर्पित हूँ।

View all posts by AKSHAY SAHNI

Leave a Comment