BPSC TRE 4.0 Teacher Recruitment 2026: बिहार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, जानें पूरी डिटेल

BPSC TRE 4.0 Teacher Recruitment 2026: बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बहुत बड़ी Good News है। कुछ दिन पहले बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के द्वारा एक सूचना जारी की गई है, जिसमें बिहार के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को बहुत जल्द पूरा करने के लिए इस भर्ती की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की बात कही गई है।

India Result Times के इस पोस्ट में आप जानेंगे कि BPSC TRE 4.0 Teacher Recruitment 2026 क्या है, इसका फॉर्म भरने के लिए योग्यता (Eligibility) क्या है, फॉर्म कैसे भरा जाएगा, और इससे जुड़ी सभी जानकारी आपको बहुत आसान भाषा में बताई गई है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ ( Important Dates) 

आधिकारिक अधिसूचना (Notification)  मई 2026 ( संभावित ) 
ऑनलाइन आवेदन शुरू (Apply Start) मई 2026 ( संभावित )
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date) जून 2026 ( संभावित ) 
एडमिट कार्ड जारी (Admit Card) सितंबर 2026 (परीक्षा से 7-10 दिन पहले)
परीक्षा की तिथि (Exam Date) 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026
रिजल्ट की घोषणा (Result Date) नवंबर 2026 (संभावित)

आवेदन शुल्क ( Application Fee ) 

BPSC TRE 4.0 Teacher Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क, बिहार सरकार के नियम के अनुसार सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क मात्र RS. 100/- दिया गया हैं.

आवेदक अपने Fee का भुगतान ऑनलाइन निम्न तरीके से कर सकते हैं:

  • डेबिट कार्ड 
  • क्रेडिट कार्ड 
  • इन्टरनेट बैंकिंग 
  • UPI/IMPS
  • Mobile Wallet 

किन कक्षाओं के लिए होगी भर्ती

BPSC द्वारा जारी सुचना के अनुसार निम्नलिखित कक्षाओ के लिए भर्ती होने की संभावना हैं: 

  • Primary Teacher (कक्षा 1 से 5 )
  • Middle School Teacher ( कक्षा 6 से 8 )
  • Secondary Teacher ( कक्षा 9 से 10 )
  • Higher Secondary Teacher (कक्षा 11 से 12 )

पात्रता (Eligibility Criteria)

BPSC TRE 4.0 Teacher Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने हेतु, उम्मीदवारों को निम्न योग्यता पूरी करनी होगी:

शैक्षणिक योग्यता ( Educational Qualification):

Post Name Educational Qualification
Primary Teacher ( 1 to 5 ) 
  • सीनियर सेकेंडरी (12वीं) कम से कम 50% अंकों के साथ पास और प्रारंभिक शिक्षा में 2-वर्षीय डिप्लोमा (D.El.Ed.)
  • सीनियर सेकेंडरी (12वीं) 45% अंकों के साथ और 2-वर्षीय D.El.Ed., NCTE दिशानिर्देश 2002 के अनुसार
  • सीनियर सेकेंडरी (12वीं) न्यूनतम 50% अंकों के साथ और प्रारंभिक शिक्षा में 4-वर्षीय बैचलर डिग्री (B.El.Ed.)
  • सीनियर सेकेंडरी (12वीं) 50% अंकों के साथ और प्रारंभिक शिक्षा (विशेष शिक्षा) में 2-वर्षीय डिप्लोमा
  • किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री और प्रारंभिक शिक्षा में 2-वर्षीय डिप्लोमा
Middle School Teacher ( 6 to 8 )
  • किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री के साथ प्रारंभिक शिक्षा में 2 साल का डिप्लोमा (D.El.Ed.)। या 
  •  Graduation या स्नातकोत्तर (Master’s Degree) में कम से कम 50% अंकों के साथ B.Ed. की डिग्री होनी चाहिए ।या 
  • NCTE के अनुसार B.Ed: न्यूनतम 45% अंकों के साथ स्नातक डिग्री और B.Ed. (NCTE के दिशानिर्देशों के अनुसार)।या 
  •  न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक और 4-वर्षीय BA-B.Ed. या B.Sc-B.Ed. इंटीग्रेटेड कोर्स।
  •  50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री और विशेष शिक्षा में B.Ed.।
  •  55% अंकों के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन और 3 साल का इंटीग्रेटेड B.Ed.–M.Ed. प्रोग्राम।
Secondary School Teacher ( 9 to 10 ) 
  • संबंधित विषय (Subject) में स्नातक (Graduation) या स्नातकोत्तर (Post-Graduation) की डिग्री, जिसमें कम से कम 50% अंक हों, और साथ ही B.Ed. की डिग्री होना अनिवार्य है।
  • संबंधित विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री, जिसमें 45% अंक हों (NCTE 2002 के मानकों के अनुसार) और साथ ही B.Ed. की योग्यता।
  •  किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 4 साल का इंटीग्रेटेड कोर्स (जैसे BA-B.Ed. या B.Sc-B.Ed.) सफलतापूर्वक पूरा किया हो।
Higher Secondary Teacher ( 11 to 12 ) 
  • संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर (Postgraduate) डिग्री और साथ में B.Ed. डिग्री होना अनिवार्य है।
  •  संबंधित विषय में 45% अंकों के साथ मास्टर डिग्री (NCTE 2002 के मानकों के अनुसार) और B.Ed. योग्यता।
  •  संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट डिग्री के साथ 4 साल का इंटीग्रेटेड कोर्स (जैसे BA-B.Ed. या B.Sc-B.Ed.) पूरा किया हो।
  •  कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और 3 साल का इंटीग्रेटेड B.Ed.-M.Ed. प्रोग्राम सफलतापूर्वक पूरा किया हो।

आयु सीमा ( Age Limit)  BPSC TRE 4.0 Teacher Recruitment 2026 : 

इस भर्ती के लिए आयु सीमा (Age Limit), Teaching Level के अनुसार निम्न हैं :

Teaching Level न्यूनतम आयु  अधिकतम आयु 
Primary Teacher  18 वर्ष  37 वर्ष पुरुष और 40 वर्ष महिला 
Trained Graduate Teacher (TGT) 21 वर्ष  37 वर्ष पुरुष और 40 वर्ष महिला 
Post Graduate Teacher ( PGT ) 21 वर्ष  37 वर्ष पुरुष और 40 वर्ष महिला 

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

BPSC TRE 4.0 Exam Pattern 2026 (संभावित) 

BPSC द्वारा आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा का पैटर्न वस्तुनिष्ठ (Objective) होगा। परीक्षा का विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है: 

  • Questions Types : सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Multiple Choice Questions – MCQs) होंगे।
  • भाषा (Language – Qualifying): यह भाग केवल क्वालीफाइंग होगा, जिसमें पास होना अनिवार्य है।
  • सामान्य अध्ययन (General Studies): इसमें सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विषय शामिल होंगे।
  • विषय आधारित प्रश्न (Subject Specific): उम्मीदवार ने जिस विषय के लिए आवेदन किया है, उस विषय से संबंधित गहराई से प्रश्न पूछे जाएंगे।

Note : उम्मीदवारों को अपने मुख्य विषय (Subject) पर अच्छी पकड़ बनानी होगी, क्योंकि परीक्षा में मेरिट बनाने में इसकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। 

BPSC TRE 4.0 Required Documents (जरूरी दस्तावेज)

BPSC TRE 4.0 Teacher Recruitment 2026 (Required Document)
BPSC TRE 4.0 Teacher Recruitment 2026 ( Required Document)

BPSC TRE 4.0 Exam Pattern 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन्ड कॉपी (Scanned Copy) होनी चाहिए:

  • आधार कार्ड (Aadhar Card), पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस।
  • कक्षा 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, और पोस्ट-ग्रेजुएशन की मार्कशीट और सर्टिफिकेट।
  • D.El.Ed., B.Ed., B.El.Ed., या M.Ed. के प्रमाण पत्र।
  • CTET / BTET / STET का अंक पत्र (Scorecard) और प्रमाण पत्र।
  • हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज फोटो और उम्मीदवार के सिग्नेचर।
  • यदि लागू हो, तो जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) और निवास प्रमाण पत्र (Resident Certificate)।
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और चालू मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी।

BPSC TRE 4.0 Online Form कैसे भरें? Step-by-Step जानकारी

दोस्तों, अगर आप बिहार शिक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें: 

  1. सबसे पहले इस पोस्ट के ‘Important Links’ सेक्शन में जाएं और आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करें।
  2. अब आपके सामने BPSC का Home Page खुलेगा।
  3. यहाँ ‘New Registration’ विकल्प पर क्लिक करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. रजिस्ट्रेशन सफल होने के बाद अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके Login करें।
  5. लॉगिन करने के बाद आप जिस पद (जैसे: कक्षा 1-5, 6-8 आदि) के लिए पात्र हैं, उसका चयन करें।
  6. इसके बाद मांगी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information) को ध्यानपूर्वक भरें।
  7. अपनी सभी Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता) का विवरण दर्ज करें।
  8.  इसके बाद अपने TET/STET परीक्षा का रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  9. अपनी फोटो और सिग्नेचर को निर्धारित फॉर्मेट और साइज में Upload करें।
  10. फाइनल सबमिट करने से पहले भरे गए सभी विवरणों को एक बार Preview करके ध्यान से देख लें।
  11. अब अपनी श्रेणी (Category) के अनुसार Application Fee का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  12. फीस जमा करने के बाद फॉर्म को ‘Final Submit’ कर दें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट-आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Some Important Links 

Download Short Notification 

Click Here

Apply Now 

Link Active Soon

Official Websites 

Click Here 

Join Our WhatsApp Channel 

Click Here 

Join Our Telegram Channel 

Click Here 

कुछ महत्वपूर्ण प्रशन-उतर ( Some Important Questions-Answer ) 

Q1. BPSC TRE 4.0 का फॉर्म कब से भरा जाएगा?

Ans: फिलहाल की जानकारी के अनुसार, BPSC TRE 4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन May 2026 से शुरू होने की संभावना है। जैसे ही आधिकारिक नोटिफिकेशन (Official Notification) जारी होगा, हम यहाँ सीधा लिंक अपडेट कर देंगे।

Q2. क्या दूसरे राज्य (Other States) के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

Ans: हाँ, बिल्कुल! भारत का कोई भी नागरिक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है।

Q3. BPSC TRE 4.0 में कुल कितने पद होंगे ?

Ans: अभी अधिकारिक तौर पर पदों को लेकर किसी भी तरह की घोषणा नहीं की गई हैं ।

Q4. क्या B.Ed. वाले प्राइमरी टीचर (कक्षा 1-5) के लिए फॉर्म भर सकते हैं?

Ans : नहीं, B.Ed. डिग्री वाले उम्मीदवार कक्षा 6 और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए ही आवेदन कर सकते हैं।

Q5. क्या इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) होगी?

Ans: नहीं

निष्कर्ष (Conclusion) 

दोस्तों, आज के इस पोस्ट में हमने BPSC TRE 4.0 Teacher Recruitment 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को विस्तार से जाना। हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए काफी मददगार साबित होगी। अगर इस भर्ती से जुड़ा आपके मन में कोई भी सवाल है, तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं या हमारे सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से भी हमसे संपर्क कर सकते हैं। हम आपके हर सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

AKSHAY SAHNI

AKSHAY SAHNI

नमस्कार, मैं Akshay Sahni हूँ, India Result Times का फाउंडर और एक BCA Graduate। Technology और Education फील्ड में अपनी पढ़ाई और पिछले 2 सालों के अनुभव के साथ, मैं छात्रों तक Government Jobs, Result और Admit Card से जुड़ी सटीक जानकारी सरल भाषा में पहुँचाने के लिए समर्पित हूँ।

View all posts by AKSHAY SAHNI

Leave a Comment