Technical क्षेत्र में रूचि रखने वाले छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी Good News है! Bihar ITI CAT 2026 Admission Form के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। जो छात्र 10वीं के बाद टेक्निकल क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए ITI Course कम समय में Skill Development और रोजगार का एक बेहतरीन अवसर है।
आज की इस पोस्ट में आपको Bihar ITI से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी नीचे देखने को मिलेगी, जैसे— आवेदन प्रक्रिया (Application Process), परीक्षा तिथि, योग्यता, फीस और काउंसलिंग तक का पूरा प्रोसेस।
संक्षिप्त जानकारी ( Quick Information)
| Board का नाम | Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board (BCECEB) |
| परीक्षा का नाम | Industrial Training Institute Competitive Admission Test (ITI CAT) |
| Course का नाम | ITI (विभिन्न ट्रेड्स – Electrician, Fitter आदि) |
| Application Mode | Online |
| कौन फॉर्म भर सकता है? | 10वीं पास छात्र |
| उम्र सीमा (Age Limit) | कम से कम 14 वर्ष |
| Official Websites | bceceboard.bihar.gov.in |
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 16 मार्च 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 25 अप्रैल 2026 |
| Fee Payment की अंतिम तिथि | 26 अप्रैल 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी | 10 मई 2026 |
| परीक्षा तिथि | 17 मई 2026 |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | जल्द अपडेट दिया जाएगा |
आवेदन शुल्क ( Application Fee)
| General, EBC, और OBC | ₹750 |
| SC और ST | ₹100 |
| PH | ₹430 |
Note : छात्र अपने Fee का भुगतान Online माध्यम से कर सकते हैं, जैसे- Debit Card, Credit Card, Internet Banking से.
Bihar ITI CAT 2026 क्या है?
Bihar ITI CAT 2026 एक Competitive Admission Test है, जिसके माध्यम से बिहार के विभिन्न सरकारी और प्राइवेट ITI संस्थानों में Admission दिया जाता है। साधारण शब्दों में कहें तो, यह ITI Course में एडमिशन लेने के लिए एक प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) है।
इस परीक्षा को पास करने के बाद छात्र ITI के अलग-अलग Trades जैसे— Electrician, Fitter, Welder आदि में प्रवेश पा सकते हैं। ITI करने के बाद छात्रों के पास सरकारी और प्राइवेट सेक्टर (Sector) में नौकरी के कई बेहतरीन विकल्प खुल जाते हैं।
Bihar ITI CAT 2026 Required Documents (जरूरी दस्तावेज)
Bihar ITI CAT 2026 Admission Form भरते समय निम्न दस्तावेजों की जरूरत होगी:
- 10वीं की मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सिग्नेचर
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
नोट : सभी दस्तावेज को Scan करके सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
Bihar ITI CAT 2026 Eligibility Criteria (योग्यता)
यदि आप बिहार ITI CAT 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित योग्यताओं को पूरा करना होगा:
- आवेदन करने के लिए छात्र का भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (Matric) की परीक्षा पास होना अनिवार्य है। जो छात्र इस साल 10वीं की परीक्षा दे रहे हैं (Appearing), वे भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन के समय छात्र की न्यूनतम आयु 14 वर्ष होनी चाहिए। ध्यान दें: कुछ खास ट्रेड्स जैसे Mechanic Motor Vehicle और Tractor Mechanic के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए और उसके पास बिहार का मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile) होना चाहिए।
Bihar ITI CAT 2026 Online Apply कैसे करें ?
अगर आप इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले आपको India Result Times के इस पोस्ट के लिंक सेक्शन पे जाना होगा।
- यहाँ आपको Apply Now करके एक Button मिलेगा, उसपे क्लिक करें।
- इसके बाद आप Bihar ITI की Official Website पर पहुँच जायेंगे।
- अब New Registration पर क्लिक करें और अपनी BASIC DETAILS भरकर Registration को Complete करें।
- फिर, आप अपने USER ID और PASSWORD से LOGIN करें और मांगी गयी सभी DETAILS को ध्यान से भरें।
- अब अपनी PHOTO और SIGNATURE को सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
- फिर अपना आवेदन शुल्क CATEGORY के अनुसार Online माध्यम से जमा करें।
- अब फॉर्म को Final Submit करके इसका प्रिंट-आउट या पीडीऍफ़ सुरक्षित कर लें।
परीक्षा पैटर्न ( Exam Pattern) और सिलेबस ( Syllabus)
Bihar ITI में एडमिशन के लिए आवेदन करने से पहले आपको इसके परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern) और सिलेबस को जानना ज़रूरी है, ताकि आप अच्छे से तैयारी कर सकें:
Syllabus :
- Mathematics : अंकगणित, बीजगणित
- Science: भौतिकी, रसायन विज्ञान
- General Knowledge : करंट अफेयर्स, सामान्य जानकारी
Examination Pattern :
| Total Questions | 150 |
| Exam Time | 2 घंटे 15 मिनट |
| Types of Questions | Objective (MCQ) |
| Negative Marking | नहीं |
Bihar ITI CAT 2026 Result & Counselling Process
Bihar ITI CAT 2026 Admission Form भरने के बाद अगला स्टेप Result और Counselling का होता है, जो कुछ इस प्रकार है:
- परीक्षा के कुछ समय बाद सबसे पहले आपका Result Online आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
- आपके मार्क्स के आधार पर एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और इसी के आधार पर छात्रों का चयन (Selection) किया जाएगा।
- चयनित छात्रों को काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा, जहाँ आपको अपनी पसंद के College और Trade (जैसे Electrician, Fitter आदि) का चुनाव करना होगा।
- काउंसलिंग के बाद आपको कॉलेज में सीट अलॉट कर दी जाएगी, जिसके बाद आपको संबंधित कॉलेज में जाकर अपने डॉक्यूमेंट्स वेरीफाई करवाने होंगे और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
Some Important Links
| Apply Now | Click Here |
| Download Date Extend Notice | Click Here |
| Download Official Notification | Click Here |
| Download Prospectus | Click Here |
| Visit Official Websites | Click Here |
| Join Our WhatsApp Channel | Click Here |
| Join Our Telegram Channel | Click Here |
Bihar ITI CAT 2026: Frequently Asked Questions (FAQs)
Q1. क्या 10वीं का एग्जाम देने वाले छात्र (Appearing) Bihar ITI का फॉर्म भर सकते हैं?
Ans: हाँ, जो छात्र इस साल 10वीं की परीक्षा दे रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं । लेकिन काउंसलिंग के समय आपको पास होने का प्रूफ देना होगा।
Q2. Bihar ITI CAT 2026 परीक्षा में कुल कितने प्रश्न पूछे जाते हैं?
Ans: इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं ।
Q3. बिहार ITI फॉर्म भरने की न्यूनतम उम्र सीमा (Age Limit) क्या है?
Ans: बिहार ITI का फ्रॉम भरने के लिए न्यूनतम उम्र 14 वर्ष होनी चाहिए ।
Q4. ITI Scrutiny या Re-checking का मौका मिलता है क्या?
Ans: नहीं, ITI Entrance Exam के रिजल्ट के बाद Scrutiny का विकल्प नहीं मिलता, इसलिए मेरिट लिस्ट ही FINAL मानी जाती है।
Conclusion (निष्कर्ष)
Bihar ITI CAT 2026 Admission Form उन स्टूडेंट्स के लिए एक बेहतरीन मौका है, जो जल्द-से-जल्द कोई Skill सीखकर सरकारी या प्राइवेट सेक्टर में नौकरी पाना चाहते हैं। India Result Times की इस पोस्ट में हमने इस एडमिशन से जुड़ी लगभग सभी महत्वपूर्ण जानकारी को सरल भाषा में समझाने की कोशिश की है।
यदि आपके मन में इससे जुड़ा कोई भी प्रश्न हो, तो आप Comment के माध्यम से हमसे पूछ सकते हैं। हम आपके सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।
1 thought on “Bihar ITI CAT 2026 Admission Form Out ITICAT Online Apply, Exam Date & Full Details”