Bihar Board 11th First Merit List 2026 Download कैसे करें ?

Bihar board 11th first merit list 2026 download : यदि आपने बिहार बोर्ड (BSEB) में 11वीं कक्षा के लिए आवेदन किया था, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी Good News है। बिहार बोर्ड द्वारा स्कूल और कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए OFSS Bihar 11th First Merit List 2026 जारी कर दी गई है।

हर साल लाखों छात्र 11वीं कक्षा में एडमिशन के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन सही जानकारी न होने के कारण उन्हें एडमिशन लेने में कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस मेरिट लिस्ट से यह पता चलता है कि आपका चयन किस स्कूल या कॉलेज के लिए हुआ है।

India Result Times की इस पोस्ट में आपको जानकारी मिलेगी कि Bihar Board 11th First Merit List 2026 Download कैसे करना है। साथ ही एडमिशन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज (Documents) चाहिए और इससे जुड़ी सभी जानकारी नीचे बहुत ही सरल शब्दों में स्टेप-बाय-स्टेप बताई गई है।

संक्षित्प विवरण( Short Details)

बोर्ड का नाम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB
पोर्टल का नाम OFSS Bihar
सत्र (Session) 2026-2028
एडमिशन का माध्यम ऑफलाइन (आवंटित कॉलेज में जाकर)
आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.org

Important Date

एडमिशन के लिए आवेदन  08 अप्रैल 2026 
एडमिशन के अंतिम तिथि  25 अप्रैल 2026 
प्रथम मेरिट लिस्ट  05 मई 2026 
दूसरी मेरिट लिस्ट  बहुत जल्द आएगा 
तीसरी मेरिट लिस्ट  बहुत जल्द आएगा 

Bihar Board 11th First Merit List 2026 क्या है?

बिहार बोर्ड द्वारा जारी की जाने वाली यह First Merit List उन छात्रों के नाम की सूची है, जिन्हें उनके अंकों और पसंद के आधार पर स्कूल या कॉलेज आवंटित किया जाता है। छात्रों ने आवेदन करते समय फॉर्म में जो कॉलेज या स्कूल के विकल्प चुने थे, उनमें से जिस भी कॉलेज में उनका नाम आता है, उन्हें वहां एडमिशन लेना पड़ता है।

जब आप Bihar Board 11th First Merit List 2026 Download करते हैं, तो उसमें आपका नाम, अलॉटेड कॉलेज और आवंटित स्ट्रीम (Arts/Science/Commerce) की जानकारी होती है। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से की जाती है, ताकि छात्रों को पारदर्शी तरीके से एडमिशन मिल सके।

Merit List/ Intimation Letter में क्या-क्या जानकारी होती है?

जब आप मेरिट लिस्ट या Intimation Letter डाउनलोड करते हैं, तो उसमें निम्न जानकारी होती है:

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर / एप्लीकेशन नंबर
  • अलॉटेड स्कूल / कॉलेज
  • स्ट्रीम (Arts, Science, Commerce)
  • एडमिशन से जुड़ी जानकारी

Note: Bihar board 11th first merit list 2026 download करने के बाद सभी डिटेल्स ध्यान से चेक करें।

अगर Merit List में नाम आ जाए तो क्या करें?

अगर आपका नाम Bihar Board 11th First Merit List में आ जाता है, तो आपको बिना देरी किए आगे की प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए:

  • अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्ट करें: अपने आवंटित स्कूल या कॉलेज में जाकर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • दस्तावेज जमा करें: अपने सभी जरूरी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और उनकी फोटोकॉपी कॉलेज में जमा करें।
  • फीस का भुगतान: निर्धारित समय सीमा के अंदर अपनी एडमिशन फीस जमा करके अपनी सीट पक्की करें।

Note: Bihar Board 11th First Merit List 2026 डाउनलोड करने के बाद आपको आवंटित स्कूल या कॉलेज में तुरंत एडमिशन ले लेना चाहिए। अगर आप इसमें देरी करते हैं, तो आपका नाम लिस्ट से हटाया जा सकता है और आपको आगे के राउंड में समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़े : 

एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज

जब आपका नाम मेरिट लिस्ट में आ जाता है, तो आपको एडमिशन के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ अपने आवंटित स्कूल या कॉलेज में जाना होगा:

  • डाउनलोड किया गया Intimation Letter
  • 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र (SLC/TC)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय एवं निवास प्रमाण पत्र 

Bihar Board 11th First Merit List 2026 Download कैसे करें?

Bihar Board 11th First Merit List या Intimation Letter डाउनलोड करना बहुत ही आसान है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना लेटर डाउनलोड कर सकते हैं:

  • स्टेप 1: सबसे पहले आप इस पोस्ट के “Important Link Section” पर जाएं।
  • स्टेप 2: यहाँ आपको “Download Intimation Letter” का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने का पेज खुल जाएगा।
  • स्टेप 4: अब यहाँ अपना Application Reference No. (Barcode No.), मोबाइल नंबर और कैप्चा (Captcha) भरकर ‘Print’ बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5: अब आपकी स्क्रीन पर आपका Intimation Letter दिखाई देगा, जिसमें आपके अलॉटेड कॉलेज की जानकारी होगी।
  • स्टेप 6: इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए एक प्रिंट-आउट जरूर निकाल लें।

Important Links

Download First Merit List  Click Here 
Download Intimation Latter  Click Here 
Visit Official Websites  Click Here 
Join Our WhatsApp Channel  Click Here 
Join Our Telegram Channel  Click Here 

निष्कर्ष (Conclusion)

तो दोस्तों, आज की इस पोस्ट में मैंने Bihar Board 11th First Merit List 2026 Download कैसे करना है और स्कूल या कॉलेज में एडमिशन लेने से जुड़ी सभी जानकारी को बहुत ही सरल शब्दों में बताया है। उम्मीद करते हैं कि यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही मददगार साबित होगी। यदि आपको इस एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ा कोई भी प्रश्न हो, तो आप Comment Box के माध्यम से पूछ सकते हैं। हम आपके सभी प्रश्नों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। धन्यवाद! 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल(FAQs) 

Q1. Bihar board 11th first merit list 2026 download कैसे करें?

Ans: उपर दिए गए स्टेप्स को फोलो करके आप आसानी से डाउनलोड कर सकते है.

Q2. मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आया तो क्या करें?

Ans: दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार करें या Slide-Up ऑप्शन चुनें।

Q3. एडमिशन कब तक होगा?

Ans: मेरिट लिस्ट जारी होने के कुछ दिनों के अंदर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होती है।

Q4. क्या Direct Link से डाउनलोड करना सुरक्षित है?

Ans: हां, अगर वह आधिकारिक स्रोत से हो तो सुरक्षित है।

AKSHAY SAHNI

AKSHAY SAHNI

नमस्कार, मैं Akshay Sahni हूँ, India Result Times का फाउंडर और एक BCA Graduate। Technology और Education फील्ड में अपनी पढ़ाई और पिछले 2 सालों के अनुभव के साथ, मैं छात्रों तक Government Jobs, Result और Admit Card से जुड़ी सटीक जानकारी सरल भाषा में पहुँचाने के लिए समर्पित हूँ।

View all posts by AKSHAY SAHNI

Leave a Comment