UP B.Ed Admission Application Form 2026 जारी: जानिए कब और कैसे करें आवेदन (Direct Link)

UP B.Ed Admission Application Form 2026: दोस्तों, यदि आप एक सरकारी शिक्षक बनकर छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी Good News है। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी (Bundelkhand University Jhansi) द्वारा UP B.Ed Admission 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है।

राहत की बात यह है कि अब इसकी अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। अगर आपने अभी तक UP B.Ed Admission के लिए आवेदन नहीं किया है, तो जितना जल्दी हो सके इसे पूरा कर लें।

यदि आपको फॉर्म भरने में कोई समस्या आ रही है, तो आज की इस पोस्ट में हमने इससे जुड़ी सभी जानकारी बहुत ही सरल भाषा में नीचे दी है, जैसे— आवेदन की तारीख, पात्रता (Eligibility), फीस, जरूरी दस्तावेज और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया।

UP B.Ed Admission 2026: महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates) 

आवेदन शुरू  10 फरवरी 2026
अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 ( Extended) 
एडमिट कार्ड 25 मई 2026
परीक्षा तिथि 31 मई 2026
रिजल्ट बहुत जल्द सूचित किया जाएगा

आवेदन शुल्क (Application Fee) 

UP B.Ed Admission Application Form 2026 भरने के लिए उम्मीदवारों को अपनी Category के अनुसार अलग-अलग आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जो निम्नानुसार है:

  • General / OBC / EWS: ₹1650/-
  • SC / ST: ₹850/-
  • अन्य राज्य के उम्मीदवार: ₹1650/-

विलंब शुल्क के साथ:

  • General / OBC / EWS: ₹2000/-
  • SC / ST: ₹1000/-
  • All Other States: ₹2000/-

Note: UP B.Ed आवेदन शुल्क के भुगतान के लिए आप Debit Card, Credit Card, Net Banking या UPI का उपयोग कर सकते हैं।  

UP B.Ed Admission 2026 के लिए योग्यता (Eligibility Criteria)

UP B.Ed Admission Application Form 2026 भरने से पहले उम्मीदवारों को अपनी पात्रता के बारे में जानना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि यदि छात्र अपनी पात्रता जाने बिना आवेदन कर देते हैं, तो उनका फॉर्म Reject हो सकता है और आपका पैसा और समय दोनों बर्बाद होगा। अतः इस फॉर्म को भरने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्न योग्यता होनी चाहिए:

Educational Qualification: 

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
  • सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50% अंक और SC/ST के लिए न्यूनतम 45% अंक होने चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit):

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: कोई निश्चित आयु सीमा नहीं है।

जरूरी दस्तावेज (Required Documents) 

UP B.Ed Admission Application Form 2026 भरने से पहले आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों को सही फॉर्मेट में Scan करके रख लेना चाहिए, जैसे:

  • सबसे पहले Passport Size Photo
  • Hindi और English हस्ताक्षर (Signature)
  • अपने सभी Educational Certificates (जैसे— 10वीं, 12वीं और Graduation की Mark Sheet)
  • आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

UP B.Ed 2026 में चयन प्रक्रिया (Selection Process)

UP B.Ed Admission Application Form 2026 के बाद चयन प्रक्रिया (Selection Process) इस प्रकार होती है:

  • लिखित परीक्षा: सबसे पहले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) आयोजित की जाती है।
  • मेरिट लिस्ट: लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाती है।
  • ऑनलाइन काउंसलिंग: जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में आता है, उन्हें ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होता है।
  • कॉलेज आवंटन: काउंसलिंग के आधार पर उम्मीदवारों को उनकी रैंक और पसंद के अनुसार कॉलेज अलॉट (Allot) किए जाते हैं।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन: अंत में, कॉलेज में दस्तावेजों की जांच (Document Verification) के बाद फाइनल एडमिशन की प्रक्रिया पूरी होती है।

    फॉर्म भरते समय ध्यान रखने वाली बातें 

  • सभी जानकारी सही और सर्टिफिकेट के अनुसार भरें ।
  • इसके बाद अपने Sign और photo को सही फॉर्मेट में अपलोड करें ।
  • अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करें ।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद आवेदन का प्रिंट आउट जरूर रखें ।

UP B.Ed Application Form 2026 कैसे भरें?

UP B.Ed Admission Application Form 2026 भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले इस पोस्ट के Link Section पर जाएं। यहाँ आपको Official Website का Direct Link मिलेगा।
  2. इस लिंक पर क्लिक करें, अब आपके सामने UP B.Ed का Home Page खुलेगा।
  3. अब New Registration के बटन पर क्लिक करें और अपनी Basic Details भरकर अपना Registration पूरा करें।

    UP B.ed Admission Application Form 2026
    UP B.ed Admission Application Form 2026
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें, अब आपके सामने Application Form खुलेगा।
  5. आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत (Personal) और शैक्षणिक (Educational) जानकारी भरें।
  6. अब सभी जरूरी दस्तावेज (Documents) अपलोड करें।
  7. इसके बाद अपना आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  8. अब भरे गए फॉर्म को एक बार अच्छी तरह चेक कर लें, ताकि कोई गलती न हो।
  9. अंत में फॉर्म को Final Submit करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

Some Important Links

Apply Online Link Click Here 
Download Official Notice  Click Here 
Visit Official Websites  Click Here 
Join Our WhatsApp Channel  Click Here
Join Telegram Channel  Click Here

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. UP B.ed Admission Application Form 2026 कब जारी होगा?

Ans: मई 2026 में जारी होने की संभावना है।

Q2. क्या फॉर्म में सुधार (Correction) का मौका मिलेगा?

Ans: हां, आमतौर पर Correction Window दी जाती है।

Q3. परीक्षा ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन?

Ans: परीक्षा ऑफलाइन (OMR) मोड में होती है।

Read More Post Related to Teachers Recruitment : 

निष्कर्ष (Conclusion) 

UP B.Ed Admission Application Form 2026 उन सभी छात्रों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो Teaching के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। समय पर आवेदन करना और सही जानकारी भरना बेहद जरूरी है। India Result Times के इस पोस्ट में हमने इससे जुड़ी सभी जानकारी को बहुत ही सरल भाषा में बताने की कोशिश की है। अगर आपको इससे जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो, तो आप हमसे Comment Box के माध्यम से पूछ सकते हैं। धन्यवाद।

AKSHAY SAHNI

AKSHAY SAHNI

नमस्कार, मैं Akshay Sahni हूँ, India Result Times का फाउंडर और एक BCA Graduate। Technology और Education फील्ड में अपनी पढ़ाई और पिछले 2 सालों के अनुभव के साथ, मैं छात्रों तक Government Jobs, Result और Admit Card से जुड़ी सटीक जानकारी सरल भाषा में पहुँचाने के लिए समर्पित हूँ।

View all posts by AKSHAY SAHNI

1 thought on “UP B.Ed Admission Application Form 2026 जारी: जानिए कब और कैसे करें आवेदन (Direct Link)”

Leave a Comment