CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए बंपर भर्ती, मौका हाथ से न जाने दें!

CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026: अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी Good News है। Central Reserve Police Force (CRPF) के द्वारा बंपर भर्ती निकाली गई है, जिसमें 9195 पदों पर आवेदन शुरू हो चुका है।इस भर्ती का इंतजार हर साल लाखों युवा करते हैं, क्योंकि इसमें आवेदन करने के लिए योग्यता सिर्फ 10वीं पास है।

मतलब कम योग्यता में भी सरकारी नौकरी पाने का यह एक शानदार अवसर है। और जब भी देश की सेवा की बात आती है, तो युवाओं के अंदर एक अलग ही जोश दिखता है। इसके माध्यम से CRPF के विभिन्न ट्रेड्स में योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। INDIA RESULT TIMES के इस पोस्ट में आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी नीचे बहुत ही सरल शब्दों में बताई गई है।

संक्षिप्त विवरण : CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026

संगठन का नाम Central Reserve Police Force (CRPF)
पद का नाम Constable (Technical, Tradesmen & Pioneer)
कुल Vacancies  9,195 (पुरुष: 9096, महिला: 79)
वेतनमान (Salary) ₹21,700 – ₹69,100 (Pay Level-3)
शैक्षिक योग्यता 10th Pass
आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियाँ ( Important Dates)

आवेदन शुरू होने की तिथि 20 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई 2026
एडमिट कार्ड जारी परीक्षा से एक सप्ताह पहले
परीक्षा तिथि बहुत जल्द अपडेट दिया जायेगा
रिजल्ट जारी होने की तिथि  परीक्षा समाप्त होने के बाद बताया जायेगा

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को निम्नलिखित योग्यताओं को पूरा करना होगा:

  • शैक्षणिक योग्यता: भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (Matric) की परीक्षा पास होनी चाहिए।
  • ट्रेड का ज्ञान: उम्मीदवार जिस ट्रेड (जैसे— कुक, ड्राइवर, मोची, आदि) के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें उसका Basic ज्ञान या अनुभव होना चाहिए।
  • अतिरिक्त योग्यता: कुछ तकनीकी पदों (Technical Trades) के लिए ITI सर्टिफिकेट या संबंधित कार्य में अनुभव को प्राथमिकता दी जा सकती है।

आयु सीमा (Age Limit): CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026

इस भर्ती के लिए आयु सीमा निम्नलिखित हैं :

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 23 वर्ष
  • ड्राईवर के लिए : 21वर्ष – 27 वर्ष

नोट : आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाती है। इसकी जानकारी आपको ऑफिसियल सुचना में मिल जायेगा.

आवेदन शुल्क (Application Fee) 

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क categroy के अनुसार निम्नलिखित हैं :

  • सामान्य / OBC / EWS: ₹100/-
  • SC / ST / महिला: ₹ 0/-

Note : फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Debit Card, Credit Card, Net Banking) से उमीदवार कर सकते हैं ।

कुल पदों का विवरण (Vacancy Details) 

CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026 के तहत कुल 9195 पदों पर को भरा जायेगा, जिसमे अलग-अलग ट्रेड्स के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किया गया हैं, जो निम्न अनुसार हैं : 

पद का नाम  पुरुष के लिए  महिला के लिए 
Constable ( Technical और Tradesman) 9096 पद 79 पद
Constable ( Pioneer Wing ) 20 पद —–

ट्रेड के अनुसार पदों का विवरण : 

ट्रेड का नाम (Trade) पदों की संख्या ( पुरुष ) पदों की संख्या ( महिला ) 
ब्रास बैंड 157 18
माली (Gardener) 141 01
बढ़ई (Carpenter) 123 —-
मोची (Cobbler) 118
पेंटर 83 01
पाइप बैंड 32 16
ड्राईवर 3176
दर्जी 195 02
बगलर 1263 11
नाई 231
हेयर ड्रेसर 03
रसोईया 1426 —-
सफाई कर्मचारी 547 —-
वाटर कैरियर 502 27
धोबी 363 —-
राजमिस्त्री 13 —–
इलेक्ट्रीशियन 07 —-

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026 के लिए चयन प्रक्रिया (Selection Process) कई चरणों में पूरी की जाती है:

  1. फिजिकल टेस्ट (PET/PST): सबसे पहले उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता और मानक (Height/Chest) की जांच की जाती है।
  2. लिखित परीक्षा (Written Exam): इस भर्ती के लिए एक लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसमें सामान्य ज्ञान (GK), गणित, रीजनिंग और हिंदी/अंग्रेजी जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।
  3. ट्रेड टेस्ट (Trade Test): उम्मीदवार जिस ट्रेड के लिए आवेदन करता है, उससे संबंधित कार्य की स्किल (जैसे- ड्राइविंग या कुकिंग) चेक की जाती है।
  4. मेडिकल टेस्ट (Medical Examination): अंत में, चयनित उम्मीदवारों की स्वास्थ्य जांच की जाती है।

Note: इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पास करने के बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट (Final Merit List) में नाम आता है। इसके बाद, उम्मीदवारों के दस्तावेजों के सत्यापित (Document Verification) होने के बाद ही जॉइनिंग दी जाती है।

जरूरी दस्तावेज (Required Documents)

यदि आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है, तो आपको निम्नलिखित दस्तावेजो को तैयार रखना चाहिए :

  • 10वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आप CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके बिना किसी गलती के आवेदन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आप इस पोस्ट के Link Section पर जाएं।
  2. यहाँ आपको Official Website का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  3. क्लिक करने के बाद वेबसाइट का Home Page खुलेगा, यहाँ “CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब अपनी Basic Details भरकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करें।
  5. इसके बाद आपको User ID और Password मिलेगा, जिससे दोबारा लॉग इन (Login) करें।
  6. अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से भरें।
  7. मांगे गए सभी दस्तावेजों (Documents) को सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
  8. फिर, अपनी श्रेणी (Category) के अनुसार अपना आवेदन शुल्क जमा करें।
  9. फॉर्म में भरी गई सभी डिटेल्स को एक बार अच्छी तरह चेक कर लें, ताकि कोई गलती न हो।
  10. अंत में फॉर्म को Submit करके उसका प्रिंटआउट या PDF सेव कर लें।

SOME IMPORTANT LINKS

Apply Online Links  New Registration | Login 
Visit Official Websites Click Here
Join Our WhatsApp Channel  Click Here
Join Our Telegram Channel  Click Here

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. क्या इस वैकेंसी में महिला उम्मीदवारों के लिए भी कोई जगह है?

Ans: जी हाँ, महिलाएँ भी इस भर्ती में भाग ले सकती हैं। उन्हें विशेष रूप से 79 सीटें आरक्षित की गई हैं। वे वॉटर कैरियर, दर्जी और ब्रास बैंड जैसे पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं।

Q2. ड्राइवर पद के लिए कितने पदों पर नियुक्तियाँ होनी हैं?

Ans: ड्राइवर के रूप में करियर बनाने के लिए यह एक शानदार मौका है। पुरुषों के लिए 3176 ड्राइवर पद हैं।

Q3. ट्रेडमैन भर्ती में सिलेक्शन के लिए कौन-कौन से पड़ाव पार करने होंगे?

Ans: उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा (CBT) पास करनी होगी। इसके बाद फिजिकल टेस्ट और ‘ट्रेड टेस्ट’ होगा। यहाँ आपकी काम की स्किल जाँची जाएगी।

Q4. कुक और वॉटर कैरियर के पदों का क्या गणित है?

Ans: कुक पद के लिए 1426 पुरुष पद हैं। वॉटर कैरियर के लिए पुरुषों के 502 और महिलाओं के 27 पद हैं। इन पदों के लिए व्यावहारिक ज्ञान जरूरी है।

Q5. क्या बिगुलर और पाइप बैंड जैसे पदों के लिए प्रोफेशनल सर्टिफिकेट चाहिए?

Ans: इन पदों के लिए आपके हुनर को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है। आपको इन वाद्य यंत्रों को बजाने की क्षमता होनी चाहिए। अगर आपके पास यह क्षमता है, तो आप आवेदन कर सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो सिर्फ 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। अगर आप भी इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आवेदन शुरू हो चुके हैं; आप ऊपर दिए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म समय से पहले भर लें। आज की इस पोस्ट में मैंने इस भर्ती से जुड़ी सभी बातों को सरल भाषा में समझाने की कोशिश की है, लेकिन फिर भी अगर आपको इससे जुड़ी कोई समस्या हो, तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते हैं। धन्यवाद।

AKSHAY SAHNI

AKSHAY SAHNI

नमस्कार, मैं Akshay Sahni हूँ, India Result Times का फाउंडर और एक BCA Graduate। Technology और Education फील्ड में अपनी पढ़ाई और पिछले 2 सालों के अनुभव के साथ, मैं छात्रों तक Government Jobs, Result और Admit Card से जुड़ी सटीक जानकारी सरल भाषा में पहुँचाने के लिए समर्पित हूँ।

View all posts by AKSHAY SAHNI

Leave a Comment