MP Pre Agriculture Test Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

दोस्तों, यदि आपने MP PAT 2026 के लिए आवेदन किया था और आप इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी Good News है। MPESB द्वारा MP Pre Agriculture Test Admit Card 2026 जारी कर दिया गया है और साथ ही परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी गई है।

किसी भी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है; इसके बिना आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती है। India Result Times की इस पोस्ट में हमने MP PAT 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और इससे जुड़ी सभी जानकारी को नीचे विस्तार से सरल शब्दों में समझाया है।

संक्षिप्त जानकारी : Shorts Details 

परीक्षा का नाम MP Pre Agriculture Test (PAT) 2026
आयोजन संस्था मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)
परीक्षा स्तर राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा (State Level)
परीक्षा का माध्यम ऑनलाइन (CBT – Computer Based Test)
कोर्स उपलब्ध B.Sc. (Agri), B.Sc. (Horticulture), B.Sc. (Forestry), B.Tech (Agri Engg)
आधिकारिक पोर्टल esb.mp.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियाँ ( Important Dates) 

आवेदन शुरू होने की तिथि  24 March 2026 
आवेदन की अंतिम तिथि  07 April 2026 
परीक्षा की तिथि  08 May 2026 
एडमिट कार्ड जारी  01 May 2026 

MP PAT Admit Card 2026 कब जारी होगा?

MP Pre Agriculture Test Admit Card 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर 01 मई 2026 को जारी कर दिया गया हैं. यह एडमिट कार्ड परीक्षा से एक सप्ताह पहले जारी किया जाता हैं. आपको तुरंत इसे डाउनलोड कर लेना चाहिए ताकि आखिरी समय में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Admit Card 2026 डाउनलोड करने के लिए जरूरी डिटेल्स

MP Pre Agriculture Test Admit Card 2026 डाउनलोड करने से पहले आपको कुछ जरूरी डिटेल्स (Details) की आवश्यकता होगी:

  • रजिस्ट्रेशन नंबर / एप्लीकेशन नंबर
  • जन्म तिथि (DOB)
  • पासवर्ड या कैप्चा कोड

Note: इन डिटेल्स को अपने पास तैयार रखें ताकि आप बिना किसी परेशानी के MP Pre Agriculture Test Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकें।

एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी

आपके MP Pre Agriculture Test Admit Card 2026 में निम्नलिखित जानकारियां दी गई होंगी:

  • उम्मीदवार का नाम (Candidate Name)
  • रोल नंबर (Roll Number)
  • परीक्षा की तिथि और समय (Exam Date & Time)
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता (Exam Center & Address)
  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर (Photo & Signature)

Note: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इन सभी जानकारियों को एक बार ध्यान से जरूर जाँच लें। यदि इसमें कोई भी गलती हो, तो उसे जल्द से जल्द विभाग से संपर्क करके सुधार करवाने की कोशिश करें।

MP PAT Admit Card 2026 में गलती होने पर क्या करें?

अगर आपके MP Pre Agriculture Test Admit Card 2026 में कोई गलती है, तो तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करें। आप निम्नलिखित तरीकों से अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं:

  • आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें।
  • विभाग की ऑफिशियल ईमेल आईडी पर अपनी शिकायत भेजें।
  • सुधार (Correction) के लिए मांगे गए आवश्यक दस्तावेज जमा करें।

Note: आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि एडमिट कार्ड में गलत जानकारी होने पर आपको परीक्षा केंद्र पर समस्या हो सकती है, इसलिए परीक्षा से पहले इसे सुधार करवाना बहुत जरूरी है।

परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ क्या ले जाएं?

परीक्षा केंद्र पर जाते समय आपको निम्नलिखित चीजें साथ ले जानी होंगी:

  • प्रिंटेड एडमिट कार्ड: एडमिट कार्ड की एक साफ प्रिंटेड कॉपी।
  • वैध फोटो आईडी प्रूफ: जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि (ओरिजिनल और फोटोकॉपी)।
  • पासपोर्ट साइज फोटो: हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज फोटो।

Note: दोस्तों, यदि आप इन दस्तावेजों को परीक्षा के दिन साथ नहीं ले जाते हैं, तो आपको परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए इन दस्तावेजों को अपने साथ ले जाना बिल्कुल न भूलें।

MP PAT 2026 परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

आप परीक्षा केंद्र पर दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करें, अन्यथा आपको परीक्षा से बाहर किया जा सकता है। अतः परीक्षा केंद्र के नियमों का पालन करें ताकि आपको किसी भी तरह की कोई समस्या न हो। जैसे:

  • समय से पहले पहुंचें: रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 30-45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
  • प्रतिबंधित वस्तुएं: मोबाइल, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस साथ न ले जाएं।
  • निर्देशों का पालन: एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें।

 Admit Card डाउनलोड न हो तो क्या करें?

अगर MP Pre Agriculture Test Admit Card 2026 डाउनलोड करने में समस्या आ रही है, तो आपको घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि कभी-कभी कुछ तकनीकी (Technical) कारणों से भी ऐसी दिक्कतें आती हैं। ऐसे में आप निम्नलिखित उपाय अपना सकते हैं:

  • वेबसाइट को रिफ्रेश करें: कभी-कभी पेज सही से लोड नहीं होता, इसलिए रिफ्रेश करके देखें।
  • अलग ब्राउज़र का उपयोग करें: यदि Chrome में दिक्कत हो, तो Firefox या Edge का उपयोग करें।
  • इंटरनेट कनेक्शन चेक करें: सुनिश्चित करें कि आपका इंटरनेट स्टेबल है।
  • कुछ समय बाद कोशिश करें: सर्वर पर ज्यादा ट्रैफिक होने पर कुछ देर बाद दोबारा प्रयास करें।

डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें

दोस्तों, यदि आप बिना किसी लंबे प्रोसेस के अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आपको इस पोस्ट के “Important Link Section” में ‘Direct Admit Card Download’ का लिंक मिल जाएगा। इस पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल्स भरकर अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर लें।

Read Also : 

MP Pre Agriculture Test Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?

नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना MP Pre Agriculture Test Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, इसका लिंक आपको इस पोस्ट के ‘Important Link’ सेक्शन में मिल जाएगा।
  2. लिंक पर क्लिक करने के बाद MPESB का ऑफिशियल होमपेज खुलेगा।
  3. अब होमपेज पर “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें।
  4. यहाँ आपको “MP PAT Admit Card 2026” का लिंक मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
  5. यहाँ आपको अपना Application Number, Date of Birth (DOB) और First 2 Letters of Mother Name + Last 4 Digits of Your Aadhar No. दर्ज करना होगा।
    MP Pre Agriculture Test Admit Card 2026 Download
      MP Pre Agriculture Test Admit Card 2026 Download
  6. फिर कैप्चा (CAPTCHA) कोड भरकर ‘Search’ बटन पर क्लिक करें।
  7. अब आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा; इसे डाउनलोड करके PDF सेव कर लें और उसका प्रिंट-आउट निकाल लें।

Some Important Link

Download Admit Card  Click Here 
Visit Official Websites  Click Here 
Apply Online  Click Here 
Join Our WhatsApp Channel  Click Here 
Join Our Telegram Channel  Click Here 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. MP Pre Agriculture Test Admit Card 2026 कब जारी होगा?

Ans: परीक्षा से लगभग 7-10 दिन पहले जारी होगा।

Q2. क्या बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा दे सकते हैं?

Ans: नहीं, एडमिट कार्ड अनिवार्य है।

Q3. पासवर्ड भूल गए तो क्या करें?

Ans: “Forgot Password” ऑप्शन का उपयोग करें।

निष्कर्ष (Conclusion)

तो दोस्तों, आज की इस पोस्ट में मैंने MP Pre Agriculture Test (MP PAT) Admit Card 2026 डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस बताया है और साथ ही इससे जुड़ी सभी मुख्य बातों की जानकारी दी है। आप ऊपर दिए गए स्टेप्स या डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड बिना किसी समस्या के डाउनलोड कर सकते हैं।
फिर भी यदि आपको किसी भी प्रकार की समस्या होती है, तो आप हमसे Comment Box के माध्यम से पूछ सकते हैं। आशा करते हैं कि यह जानकारी आपको बहुत अच्छी लगी होगी। धन्यवाद! 

AKSHAY SAHNI

AKSHAY SAHNI

नमस्कार, मैं Akshay Sahni हूँ, India Result Times का फाउंडर और एक BCA Graduate। Technology और Education फील्ड में अपनी पढ़ाई और पिछले 2 सालों के अनुभव के साथ, मैं छात्रों तक Government Jobs, Result और Admit Card से जुड़ी सटीक जानकारी सरल भाषा में पहुँचाने के लिए समर्पित हूँ।

View all posts by AKSHAY SAHNI

Leave a Comment