ctet form apply online 2026 कैसे करें ? फॉर्म भरने का सबसे आसान तरीका

ctet form apply online 2026: अगर आप एक शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी Good News है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा CTET September Online Form 2026 के लिए आवेदन आज 11 मई 2026 से शुरू कर दिए गए हैं।

आपको बता दें कि सरकारी शिक्षक बनने के लिए सबसे पहले आपको CTET परीक्षा पास करनी होती है। यदि आप इस एग्जाम को क्वालीफाई कर लेते हैं, तो आप शिक्षक बनने के पात्र (Eligible) हो जाते हैं। इसके बाद जब भी केंद्र सरकार (जैसे KVS, NVS) या राज्य सरकार द्वारा शिक्षक भर्ती निकाली जाती है, तो आप उसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

शिक्षक की नौकरी बहुत ही सम्मानजनक और शानदार होती है। एक शिक्षक के रूप में समाज, स्कूल और बच्चों के माता-पिता आपका बहुत सम्मान करते हैं। इसीलिए कहा गया है— शिक्षक वह दीपक है, जो खुद जलकर दूसरों के जीवन में उजाला करता है।”

India Result Times की इस पोस्ट में आपको CTET Form 2026 से जुड़ी सभी मुख्य जानकारी और आवेदन करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया मिलेगी, जिससे आप बिना किसी गलती के घर बैठे अपने मोबाइल फोन से भी फॉर्म भर सकते हैं।

संक्षिप्त विवरण

आयोजक संस्था केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
परीक्षा का नाम केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET)
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन 
परीक्षा का स्तर राष्ट्रीय स्तर (कक्षा 1 से 8 तक के लिए)
प्रमाण पत्र की वैधता आजीवन (Lifetime)
परीक्षा की भाषा हिंदी और अंग्रेजी (20 भाषाओं में उपलब्ध)
आधिकारिक वेबसाइट  ctet.nic.in

IMPORTANT DATES 

आवेदन शुरू होने की तिथि  11 मई 2026 
आवेदन की अंतिम तिथि  10 जून 2026 
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि  10 जून 2026 
Correction की तिथि  15 – 18 जून 2026 
एडमिट कार्ड  परीक्षा से पहले 
रिजल्ट  जल्द सुचना दी जाएगी 

CTET 2026 की आवेदन फीस कितनी है? 

CTET September 2026 के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग Paper के लिए अलग-अलग रखा गया है, जो निम्नलिखित हैं : 

Paper 1 के लिए : 

  • General और OBC के लिए : ₹1000/
  • SC, ST और PWD के लिए : ₹500/-

Paper 2 के लिए : 

  • General और OBC के लिए : ₹1200/-
  • SC, ST और PWD के लिए :  ₹600/-

शुल्क जमा करने का माध्यम : 

आप अपना आवेदन शुल्क ऑनलाइन Debit Card, Credit Card, Internet Banking, IMPS, Cash Card या Mobile Wallet के माध्यम से कर सकते हैं । 

CTET के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

यदि आप CTET September 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए:

Educational Qualification:

Primary Stage (कक्षा 1 से 5 तक)
  • किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं (Intermediate) पास।
  • साथ ही 2 वर्षीय D.El.Ed (BTC) / JBT / 4 वर्षीय B.El.Ed या B.Ed की डिग्री/डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
Elementary Stage (कक्षा 6 से 8 तक)
  • किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से Graduation (स्नातक) की डिग्री।
  • साथ ही B.Ed या 2 वर्षीय D.El.Ed (Graduation के बाद) या B.El.Ed की डिग्री होनी चाहिए।

Age Limit :

  • न्यूनतम आयु (Minimum Age): आवेदन करने के लिए आपकी आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु (Maximum Age): सकी कोई सीमा नहीं है।

CTET का फॉर्म भरने में क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगते हैं?

दोस्तों, यदि आप CTET September 2026 का फॉर्म भरना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित दस्तावेजों को पहले से तैयार रखना चाहिए ताकि फॉर्म भरते समय आपको किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े:

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card): पहचान पत्र के रूप में।
  • पासपोर्ट साइज फोटो: (लेटेस्ट फोटो, स्कैन की हुई जेपीजी फॉर्मेट में)।
  • हस्ताक्षर (Signature): सफेद कागज पर काले/नीले पेन से किए हुए और स्कैन किए हुए।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी: (एक्टिव होना चाहिए क्योंकि ओटीपी और एडमिट कार्ड का अपडेट इसी पर आएगा)।
  • मार्कशीट: 10वीं, 12वीं और स्नातक (Graduation) की ।
  • शिक्षक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र: D.El.Ed / B.Ed / B.El.Ed का सर्टिफिकेट या मार्कशीट।
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate): यदि आप OBC/SC/ST कैटेगरी में छूट का लाभ लेना चाहते हैं।

इसे भी पढ़े : 

CTET 2026 के लिए आवेदन पत्र कैसे भरें? 

आज के डिजिटल दौर में लगभग सभी छात्रों के पास मोबाइल या लैपटॉप होता है। CTET September 2026 के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके खुद घर बैठे फॉर्म भर सकते हैं:

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में Google Chrome या कोई भी सुरक्षित ब्राउज़र खोलें।
  2. अब सर्च बार में ctet.nic.in टाइप करें या इस पोस्ट के Important Link Section में दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. होमपेज पर ‘New Registration’ के विकल्प पर क्लिक करें और अपनी बेसिक जानकारी (नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि आदि) भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
    CTET Form September 2026 Home Page
    CTET Form September 2026 Home Page
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक Application Number मिलेगा। अब अपने पासवर्ड के साथ Login बटन पर क्लिक करें।
  5. अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी (शैक्षणिक योग्यता, पता आदि) को ध्यान से भरें।
  6. अपनी फोटो और हस्ताक्षर (Signature) को सही फॉर्मेट और साइज में स्कैन करके अपलोड करें।
  7. फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले एक बार ‘Preview’ करके अच्छी तरह चेक कर लें और फिर अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें।
  8. अंत में फॉर्म को Submit करें और भविष्य के लिए Confirmation Page का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

Important Links

Apply Online  Click Here 
Check Short Notice  Click Here 
Visit Official Websites  Click Here 
Join Our WhatsApp Channel  Click Here 
Join Our Telegram Channel  Click Here 

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों, आज की इस पोस्ट में मैंने CTET September 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है और इससे जुड़ी सभी जानकारी को बहुत ही सरल शब्दों में स्टेप-बाय-स्टेप बताया है। उम्मीद है कि इस गाइड की मदद से आप बिना किसी गलती के अपना फॉर्म घर बैठे खुद ही भर सकेंगे।

इसके बावजूद, यदि आपको फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की समस्या या परेशानी आती है, तो आप हमसे Comment Box के माध्यम से पूछ सकते हैं। हम आपकी सहायता के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। बस अपनी सही जानकारी और जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और समय रहते अपना आवेदन पूरा करें। सही दिशा में की गई मेहनत ही आपको सफलता दिलाएगी। धन्यवाद और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ!

FAQs – CTET Apply Online 2026

Q1. क्या मोबाइल से CTET फॉर्म भरा जा सकता है?

हाँ, उम्मीदवार आसानी से मोबाइल से ctet form apply online 2026 भर सकते हैं।

Q2. CTET 2026 आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

10 जून 2026

Q3. क्या B.Ed वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले B.Ed उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Q4. आवेदन शुल्क कैसे जमा करें?

आप अपना आवेदन शुल्क ऑनलाइन Debit Card, Credit Card, Internet Banking, IMPS, Cash Card या Mobile Wallet के माध्यम से कर सकते हैं ।

Q5. क्या CTET पास करने के बाद सरकारी नौकरी मिल जाती है?

CTET पास करने के बाद उम्मीदवार शिक्षक भर्ती के लिए पात्र हो जाते हैं, लेकिन चयन संबंधित भर्ती प्रक्रिया पर निर्भर करता है।

AKSHAY SAHNI

AKSHAY SAHNI

नमस्कार, मैं Akshay Sahni हूँ, India Result Times का फाउंडर और एक BCA Graduate। Technology और Education फील्ड में अपनी पढ़ाई और पिछले 2 सालों के अनुभव के साथ, मैं छात्रों तक Government Jobs, Result और Admit Card से जुड़ी सटीक जानकारी सरल भाषा में पहुँचाने के लिए समर्पित हूँ।

View all posts by AKSHAY SAHNI

Leave a Comment