CBSE board 12th result 2026 download कैसे करें? जानिए पूरी जानकारी

CBSE Board 12th Result 2026 Download : हर साल CBSE Board में लाखों छात्र 12वीं की परीक्षा देते हैं और परीक्षा के बाद सभी छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। CBSE (Central Board of Secondary Education) भारत के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित शिक्षा बोर्डों में से एक है।

यह रिजल्ट छात्रों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि छात्र पूरे साल कड़ी मेहनत से पढ़ाई करते हैं। जब रिजल्ट आता है और छात्र सफल होते हैं, तो उनके और उनके माता-पिता के चेहरे पर एक अलग ही खुशी दिखाई देती है।

आज के डिजिटल युग में लगभग सभी बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाता है, लेकिन सही जानकारी न होने के कारण कई छात्रों को रिजल्ट चेक करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। India Result Times की इस पोस्ट में आपको CBSE Board 12th Result 2026 Download  करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और इससे जुड़ी सभी जानकारी बहुत ही सरल शब्दों में नीचे दी गई है।

संक्षित्प्त विवरण ( Shorts Details) 

बोर्ड का नाम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
परीक्षा का नाम कक्षा 12वीं (Senior Secondary) परीक्षा 2026
परीक्षा की तारीख 03 मार्च से 10 अप्रैल 2026
रिजल्ट की स्थिति मई 2026 (संभावित)
रिजल्ट चेक करने का तरीका ऑनलाइन (Official Website, SMS, DigiLocker)
जरूरी जानकारी Roll No, School No, Admit Card ID
आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in

CBSE Board 12th Result 2026 कब जारी होगा? 

CBSE Board 12वीं का रिजल्ट परीक्षा समाप्त होने के कुछ सप्ताह बाद जारी कर दिया जाता है। आपको बता दें कि CBSE 12वीं की परीक्षा 03 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद कॉपियों के मूल्यांकन (Checking) का कार्य किया जाता है और यह प्रक्रिया पूरी होते ही बोर्ड द्वारा रिजल्ट घोषित कर दिया जाता है।

संभावना है कि CBSE Board 12th Result 2026 मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से आधिकारिक तिथि (Official Date) घोषित होने के बाद ही सटीक जानकारी सामने आएगी। जैसे ही CBSE द्वारा रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक सूचना आती है, आपको India Result Times पर तुरंत अपडेट मिल जाएगा और Important Link Section में रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।

CBSE Board 12th Marksheet में कौन-कौन सी जानकारी होगी? 

जब आप CBSE Board 12th Result 2026 Download करेंगे, तब उसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई होंगी।

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • जन्म तिथि
  • विषयवार अंक
  • कुल प्रतिशत
  • पास/फेल स्थिति
  • ग्रेड

Note: छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।

इसे भी पढ़े : 

रिजल्ट डाउनलोड करते समय आने वाली समस्याएं

CBSE Board 12th Result 2026 Download करते समय वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक आने की वजह से परेशानी हो सकती है। जैसे:

  • वेबसाइट स्लो होना
  • Server Down Error
  • रोल नंबर गलत दर्ज होना
  • रिजल्ट पेज खुलने में समय लगना

Note: ऐसी स्थिति में छात्रो को घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें।

CBSE Board 12th Result 2026 Download कैसे करें?

यदि आप अपना CBSE Board 12th Result 2026 Download करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले CBSE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. Official Websites का लिंक आपको इस पोस्ट के important Link Section में मिल जायेगा।
    CBSE Official Websites Home Page
    CBSE Official Websites Home Page
  3. होमपेज पर “CBSE Board 12th Result 2026” या “Senior Secondary Result 2026” लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
    CBSE Board 12th Result 2026 Result Link Page
    CBSE Board 12th Result 2026 Result Link Page
  4. अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और Admit Card ID दर्ज करें।
    CBSE BOARD 12TH RESULT 2026
    CBSE BOARD 12TH RESULT 2026
  5. सभी जानकारी सही भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  6. अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसमें विषयवार अंक और कुल प्रतिशत दिखाई देगा।
  7. अब “CBSE Board 12th Result 2026 Download” करके PDF सेव कर लें और उसका प्रिंटआउट भी निकाल लें।

मोबाइल से CBSE Board 12th Result 2026 कैसे देखें?

आज के समय में ज्यादातर छात्र मोबाइल फोन का उपयोग करते हैं, इसलिए CBSE Board 12th Result 2026 मोबाइल से भी आसानी से चेक किया जा सकता है। इसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • स्टेप 1: सबसे पहले अपने फोन में कोई भी ब्राउज़र (जैसे Google Chrome) ओपन करें।
  • स्टेप 2: अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in को खोलें।
  • स्टेप 3: होमपेज पर “Results” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: अब यहाँ अपनी जानकारी जैसे: Roll Number, School No. और Admit Card ID दर्ज करें।
  • स्टेप 5: सभी विवरण भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 6: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। भविष्य के लिए इसका स्क्रीनशॉट ले लें या ‘Download PDF’ पर क्लिक करके इसे सेव कर लें।

DigiLocker से CBSE Board 12th Result 2026 Download कैसे करें ? 

DigiLocker भारत सरकार का एक सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहाँ से छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट कहीं भी, कभी भी डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आप अपना रिजल्ट DigiLocker से प्राप्त करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • स्टेप 1: सबसे पहले अपने मोबाइल में DigiLocker App डाउनलोड करें या वेबसाइट (digilocker.gov.in) पर जाएं।
  • स्टेप 2: यदि आपका अकाउंट नहीं है, तो ‘Create Account’ पर क्लिक करें। यदि पहले से अकाउंट है, तो अपने मोबाइल नंबर या आधार से Login करें।
    Create or Login Digilocker Account
    Create or Login Digilocker Account
  • स्टेप 3: लॉगिन करने के बाद आपके सामने DigiLocker का Dashboard खुलेगा।
    DigiLocker Dashboard
    DigiLocker Dashboard
  • स्टेप 4: ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स में “Class XII Marksheet” लिखकर सर्च करें और CBSE Board को चुनें।
  • स्टेप 5: अब आपके सामने मार्कशीट फेच (Fetch) करने का पेज खुलेगा। यहाँ अपना नाम, रोल नंबर और वर्ष (2026) दर्ज करें।
    CBSE CLASS XII MARKSHEET PAGE
    CBSE CLASS XII MARKSHEET PAGE
  • स्टेप 6: अब “Get Document” बटन पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट आपके अकाउंट में सेव हो जाएगी।
  • स्टेप 7: अब ‘Issued Documents’ सेक्शन में जाएं, मार्कशीट के सामने दिए गए 3 डॉट्स पर क्लिक करें और ‘View PDF’ चुनें।
  • स्टेप 8: नीचे दिए गए Download आइकॉन पर क्लिक करके अपनी मार्कशीट मोबाइल में सेव कर लें।

Note: DigiLocker से डाउनलोड की गई डिजिटल मार्कशीट पूरी तरह से मान्य (Original के बराबर) होती है और इसे आप कहीं भी एडमिशन या वेरिफिकेशन के लिए दिखा सकते हैं।

Some Important Links

Create DigiLocker Account  Click Here 
Download 12th Result  Click Here
Visit Official Websites  Click Here
Join Our WhatsApp Channel  Click Here
Join Our Telegram Channel  Click Here 

रिजल्ट के बाद आगे क्या करें? (Career Guidance)

CBSE Board 12th Result 2026 डाउनलोड करने और सफल होने के बाद, आपके सामने भविष्य के कई बेहतरीन विकल्प खुल जाते हैं। आपको अपनी रुचि के अनुसार आगे की योजना बनानी चाहिए:

  • कॉलेज एडमिशन: अपनी पसंद के कोर्स (जैसे BA, BSc, BCom, BTech) के लिए यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में आवेदन शुरू करें।
  • प्रवेश परीक्षा (Entrance Exams): यदि आप इंजीनियरिंग, मेडिकल या लॉ (CLAT) में जाना चाहते हैं, तो संबंधित प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी पर ध्यान दें।
  • स्कॉलरशिप (Scholarship): राज्य और केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के फॉर्म जरूर भरें।
  • CUET की तैयारी: देश की टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए CUET परीक्षा की तैयारी शुरू करें।

Note: यदि किसी छात्र के अंक उम्मीद से कम आते हैं, तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। वह Revaluation (पुनर्मूल्यांकन) या कॉपियों की Rechecking के लिए बोर्ड में आवेदन कर सकता है।

निष्कर्ष ( Conclusion)

दोस्तों, आज की इस पोस्ट में मैंने CBSE Board 12th Result 2026 Download करने की पूरी प्रक्रिया को स्टेप-बाय-स्टेप और बहुत ही सरल शब्दों में बताया है। साथ ही, रिजल्ट से जुड़ी सभी मुख्य जानकारियों को भी साझा किया गया है ताकि आपको कोई परेशानी न हो।

उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए मददगार साबित होगी। यदि अभी भी आपके मन में इससे जुड़ा कोई प्रश्न हो, तो आप Comment Box के माध्यम से हमसे पूछ सकते हैं। मैं आपके सभी प्रश्नों का जवाब देने की पूरी कोशिश करूँगा। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs) 

Q1. CBSE Board 12th Result 2026 कब जारी होगा?

संभावना है कि रिजल्ट मई 2026 में जारी किया जाएगा।

Q2. CBSE Board 12th Result 2026 Download कैसे करें?

छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर की मदद से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Q3. क्या मोबाइल से रिजल्ट चेक किया जा सकता है?

हाँ, छात्र मोबाइल फोन से भी आसानी से रिजल्ट देख सकते हैं।

Q4. DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड करना सुरक्षित है?

हाँ, DigiLocker सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सुरक्षित प्लेटफॉर्म है।

Q5. यदि वेबसाइट नहीं खुले तो क्या करें?

कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें या SMS सेवा का उपयोग करें।

AKSHAY SAHNI

AKSHAY SAHNI

नमस्कार, मैं Akshay Sahni हूँ, India Result Times का फाउंडर और एक BCA Graduate। Technology और Education फील्ड में अपनी पढ़ाई और पिछले 2 सालों के अनुभव के साथ, मैं छात्रों तक Government Jobs, Result और Admit Card से जुड़ी सटीक जानकारी सरल भाषा में पहुँचाने के लिए समर्पित हूँ।

View all posts by AKSHAY SAHNI

Leave a Comment