Jharkhand TET Online Application Form : झारखंड में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची की तरफ से एक बहुत बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। झारखंड राज्य के युवाओं में शिक्षक बनने को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। जो उम्मीदवार झारखंड में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सबसे पहले झारखंड TET यानी ‘Teacher Eligibility Test’ की परीक्षा पास करनी होती है; इसके बाद ही वे राज्य में होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए पात्र (Eligible) होते हैं।
हर साल हजारों उम्मीदवार Jharkhand TET Online Application Form भरते हैं और इस परीक्षा में शामिल होते हैं। झारखंड बोर्ड की ओर से TET परीक्षा को लेकर सूचना जारी कर दी गई है। राज्य में कई ऐसे उम्मीदवार हैं जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन सही जानकारी न होने के कारण उन्हें फॉर्म भरने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
इंडिया रिजल्ट टाइम्स के इस पोस्ट में मैं आपको बहुत ही सरल भाषा में बताऊंगा कि झारखंड TET क्या है, फॉर्म कब से भरा जाएगा, इसके लिए कौन पात्र है, आवेदन शुल्क कितना है और आवेदन करने का ऑफिशियल लिंक क्या है? इससे जुड़ी सभी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।
Jharkhand TET क्या है?
झारखंड TET ( Teacher Eligibility Test) झारखंड राज्य सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। जो उम्मीदवार झारखंड राज्य में सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं, उनके लिए इस परीक्षा को पास करना अनिवार्य है।
जब भी Jharkhand TET Online Application Form जारी होता है, तो शिक्षक बनने की तैयारी करने वाले उम्मीदवार बड़ी संख्या में आवेदन करते हैं। इस परीक्षा को मुख्य रूप से दो भागों में विभाजित किया गया है:
- Paper 1: Primary Classes (कक्षा 1 से 5) के शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए।
- Paper 2: Upper Primary Classes (कक्षा 6 से 8) के शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए
संक्षिप्त विवरण (Short Details)
| Exam Name | झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) |
| Exam Conducted By | झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची |
| Exam Level | राज्य स्तरीय (State Level) |
| Application Mode | Online |
| Jobs Location | Jharkhand |
| Official Websites | jac.jharkhand.gov.in |
महत्वपूर्ण तिथियां ( Important Dates)
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 21 अप्रैल 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 21 मई 2026 |
| आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 21 मई 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | अगस्त ( संभावित ) |
| परीक्षा की संभावित तिथि | जल्द अपडेट किया जायेगा |
Note : उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि Jharkhand TET Online Application Form जारी होते ही जल्द से जल्द आवेदन कर दें, क्योकि लास्ट डेट में हो सकता है की तकनीकी समस्याओं के कारण websites काम न करें ।
आवेदन शुल्क ( Application Fee)
Jharkhand TET Online Application Form का फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना होता है। यह शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग होती हैं, जो निम्न है : –
| Category | Fee For One Paper | Fee Both Paper |
| General/OBC/EWS | Rs. 1300/- | Rs. 1500/- |
| SC / ST / PwD | Rs.700/- | Rs. 800/- |
| Primitive Tribe (PVTG) | Rs. 500/- | Rs. 600/- |
पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria )
Jharkhand TET Online Application Form भरने से पहले छात्रो को उनके eligibility के बारे में जानना बहुत जरुरी होता हैं, क्योकि अगर उमीदवार अपने पात्रता को जाने बिना उस फॉर्म को भर देते है और वो उसके लिए योग्य नहीं है, तो आवेदन रिजेक्ट हो जायेगा . इस एग्जाम के लिए eligibility CRITERIA निम्न हैं :
शैक्षणिक योग्यता ( Educational Qualification ) :
Primary Classes (Paper 1):
- उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ पास की हो
- साथ में D.El.Ed या शिक्षक प्रशिक्षण से संबंधित कोर्स होना चाहिए
Upper Primary Classes (Paper 2):
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री हो
- साथ में B.Ed या समकक्ष शिक्षक प्रशिक्षण होना आवश्यक है
आयु सीमा ( Age Limit ) :
आमतौर पर Jharkhand TET के लिए आयु सीमा इस प्रकार होती है:
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: JTET के लिए आवेदन करने के लिए कोई निर्धारित ऊपरी आयु सीमा नहीं है। झारखंड सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाती हैं.
जरूरी दस्तावेज (Required Documents )
Jharkhand TET Online Application Form का फॉर्म भरने के लिए कुछ जरुरी दस्तावेज की आवश्यकत होती हैं, जिसको फॉर्म भरने से पहले तैयार रखना चाहिए, जो निम्न है :
- आधार कार्ड या कोई अन्य पहचान पत्र
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- स्नातक डिग्री प्रमाण पत्र
- शिक्षक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (D.El.Ed या B.Ed)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
नोट : यदि सभी दस्तावेज आवेदन करते समय सही फोर्माते में अपलोड नहीं किया गे तो आवेदन फॉर्म Reject भी किया जा सकता हैं .
Jharkhand TET परीक्षा पैटर्न

Jharkhand TET Online Application Form भरने के बाद छात्रों को परीक्षा पैटर्न की जानकारी होना चाहिए ताकि फॉर्म भरने के बाद अपने परीक्षा की सही दिशा में तैयारी करना शुरू कर दें :
Paper 1 (प्राथमिक शिक्षक) में –
- बाल विकास और शिक्षाशास्त्र
- भाषा 1
- भाषा 2
- गणित
- पर्यावरण अध्ययन
Paper 2 (उच्च प्राथमिक शिक्षक) में –
- बाल विकास और शिक्षाशास्त्र
- भाषा 1
- भाषा 2
- गणित और विज्ञान या सामाजिक विज्ञान
नोट : दोस्तों आपको बता दूँ की परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाते हैं। यदि JTET की पूर्ण विषय की जानकारी चाहिए , तो एक बार JTET के ऑफिसियल Notification जरुरु पढ़े, इसका लिंक इस पोस्ट के important Link section में मिल जायेगा
Jharkhand TET Online Application Form कैसे भरें स्टेप-बाय-स्टेप ?
दोस्तों यदि आप झारखंड TET का फॉर्म आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से भरना चाहते है, तो निचे बताएं गए स्टेप के अनुसार अपना फ्रॉम को भर सकते हैं :
- सबसे पहले, India Result Times के इस पोस्ट के ‘Important Links’ सेक्शन में जाएं।
- यहाँ आपको आवेदन करने का Official Direct Link मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने झारखंड TET का होम पेज दिखाई देगा।

JTET Official Websites Home Page - यहाँ ‘New Registration’ पर क्लिक करें (यदि आप पहले से रजिस्टर्ड हैं, तो ‘Login’ पर क्लिक करें)।
- अब,अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड बनाएं।
- लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी (Personal Details) भरें।
- अपनी शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) की जानकारी सही-सही दर्ज करें।
- मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें।
- इसके बाद, अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क (Application Fee) ऑनलाइन जमा करें।
- अंत में, फॉर्म सबमिट करने से पहले भरी गई सभी जानकारी को एक बार ध्यान से चेक कर लें।
- फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका Print Out जरूर निकाल कर सुरक्षित रखें
JTET Online Form भरते समय ध्यान रखने वाली बातें
Jharkhand TET Online Application Form भरने में अक्सर उम्मीदवार कई छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जिसके कारण उनका फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है और वे इस बड़े अवसर से चूक जाते हैं। जब आप JTET का ऑनलाइन फॉर्म अपने मोबाइल या कंप्यूटर से भरें, तो नीचे दी गई बातों का विशेष ध्यान रखें ताकि आपका फॉर्म बिना किसी समस्या के स्वीकार हो जाए:
- सही जानकारी: आवेदन फॉर्म में अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी बिल्कुल सही भरें।
- दस्तावेज अपलोड: फोटो, सिग्नेचर और अन्य दस्तावेजों को स्पष्ट और निर्धारित साइज में ही अपलोड करें।
- समय का ध्यान: अंतिम तिथि (Last Date) का इंतजार न करें, क्योंकि आखिरी समय में सर्वर की समस्या हो सकती है।
- प्रिंट आउट: आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फाइनल सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर लें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर: भविष्य के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड सुरक्षित कहीं नोट कर लें।
Some Important Links
Apply Online |
Click Here |
Download Official Notification |
Click Here |
View Advertisement Notice |
Click Here |
Official Websites |
Click Here |
Join Our WhatsApp Channel |
Click Here |
Join Our Telegram Channel |
Click Here |
Some Important FAQ’s
Q1. झारखंड TET 2026 का फॉर्म कब से भरा जाएगा ?
Ans: JAC के अनुसार, JTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 21 अप्रैल 2026 जाएगा ।
Q2. JTET 2026 की परीक्षा ऑफलाइन होगी या ऑनलाइन?
Ans: झारखंड TET की परीक्षा आमतौर पर ऑफलाइन (OMR Sheet) मोड में आयोजित की जाती है।
Q3. JTET परीक्षा पास करने के लिए कितने प्रतिशत अंक चाहिए?
Ans: सामान्य श्रेणी (General) के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60% अंक लाना अनिवार्य है। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PH) के लिए इसमें 5% से 10% की छूट का प्रावधान है।
Q4. झारखंड TET सर्टिफिकेट की वैलिडिटी (Validity) कितने समय की है?
Ans: केंद्र सरकार के नियमों के बाद, अब झारखंड TET सर्टिफिकेट की वैधता भी Life Time (जीवनभर) के लिए कर दी गई है। एक बार परीक्षा पास करने के बाद आपको दोबारा परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं है।
Q5. क्या दूसरे राज्य (Other State) के छात्र JTET का फॉर्म भर सकते हैं?
Ans: हाँ, भारत के नागरिक JTET के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन आरक्षण का लाभ केवल झारखंड के मूल निवासियों को ही मिलता है। बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों को ‘General’ श्रेणी में गिना जाएगा।
निष्कर्ष (Conclusion)
Jharkhand TET Online Application Form उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अवसर है, जो झारखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं। आज की इस पोस्ट में हमने जाना कि झारखंड TET क्या है, इसके लिए आवेदन कैसे करना है और इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को विस्तार से समझा है।
अगर आपको आवेदन करने या पात्रता से संबंधित कोई भी समस्या हो, तो आप हमसे सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं या नीचे कमेंट बॉक्स में अपना सवाल पूछ सकते हैं। मैं आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करूँगा।”