UPTET 2026 Online Form: सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, तुरंत करें आवेदन

UPTET 2026 ONLINE FORM : उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी (Good News) है। UPESSC द्वारा UPTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी युवा उत्तर प्रदेश में शिक्षक के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास करना अनिवार्य है।

अक्सर देखा जाता है कि कई उम्मीदवार फॉर्म खुद भरना चाहते हैं, लेकिन सही जानकारी न होने के कारण उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गलत जानकारी भरने की वजह से कई बार आवेदन फॉर्म रिजेक्ट (Reject) भी हो जाते हैं।

INDIA RESULT TIMES  के इस आर्टिकल में, मैं आपको UPTET 2026 Online Form भरने का पूरा तरीका विस्तार से बताऊंगा। यहाँ आपको योग्यता (Eligibility), महत्वपूर्ण तिथियाँ, एग्जाम पैटर्न और आवेदन करने का Direct Link जैसी सभी जानकारी बहुत ही सरल स्टेप्स में मिलेगी।

संक्षिप्त विवरण ( Short Details) 

परीक्षा का नाम  UPTET (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test)
परीक्षा आयोजक संस्था UP Education Service Selection Commission (UPESSC)
परीक्षा का लेवल  State Level (Uttar Pradesh )
आवेदन करने का MODE  Online
Mode of Exam  Offline (OMR Based)
Certificate Validity Lifetime

महत्वपूर्ण तिथियां ( Important Dates )

आवेदन शुरू होने की तिथि 27 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि परीक्षा से पहले
परीक्षा तिथि 02, 03 और 4 जुलाई 2026
Exam City विवरण 22 जून 2026
Form Correction तिथि  01 मई 2026

आवेदन शुल्क ( Application Fee )

UPTET 2026 ONLINE FORM के लिए आवेदन शुल्क वर्ग/श्रेणी के अनुसार निम्न हैं : 

  •  General/EWS/OBC के लिए :  ₹ 1000/-
  • SC/ST के लिए : ₹ 500/-
  • PH Candidates के लिए  : ₹ 300/-

भुगतान का माध्यम ( Payment Mode) :  Fee का भुगतान Online के माध्यम से कर सकते हैं, जिसके लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इन्टरनेट बैंकिंग, UPI के माध्यम से कर सकते हैं |

पात्रता (Eligibility Criteria)

Educational Qualification: 

प्राइमरी (कक्षा 1 से 5):

यदि आप UPTET में Primary Level का शिक्षक बनने के लिए Form को भर रहे है, तो आपके पास निम्न योग्यता होनी चाहिए –

  • Graduation की डिग्री के साथ 2 साल का DElEd Degree होनी चाहिए ।
  • कम से कम 50% अंकों के Graduation और साथ में Ed ।
  • 12वीं में कम से कम 50% अंक और 4 साल का BElEd।
  • Graduation  के साथ 2 साल का डिप्लोमाed (विशेष शिक्षा)।

अपर प्राइमरी (कक्षा 6 से 8):

यदि आप  Upper Primary Teacher के लिए UPTET 2026 Online Form भर रहे है, तो आपके पास निम्न योग्यता होनी चाहिए :

  • Graduation या Post Graduation (PG) में कम से कम 50% अंक और साथ में Ed या B.Ed Special Education।
  • 12वीं में 50% अंकों के साथ 4 साल का A.Ed / B.Sc.Ed या BElEd डिग्री होना अनिवार्य हैं ।
  • ग्रेजुएशन में 45% या 50% अंकों के साथ (नियमों के अनुसार) 1 साल का Ed किया होना चाहिए ।

आयु सीमा ( Age Limit ) : 

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 35 वर्ष (आरक्षण के अनुसार छूट)

Note : योग्यता से जुड़ी Details जानकारी के लिए एक बार ऑफिसियल सुचना को जरुर पढ़े ।

UPTET 2026 Online Form कैसे भरें ?

यदि आप बिना किसी गलती के UPTET 2026 Online Form के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप निचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके फॉर्म को भर सकते हैं :

  1. सबसे पहले इस पोस्ट के Important Link सेक्शन में दिए गए ‘Official Website’ के लिंक पर क्लिक करें।
  2. अब वेबसाइट का होम पेज खुलेगा, यहाँ आपको ‘New Registration’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
    UP TET HOME PAGE
    UP TET HOME PAGE
  3. यहाँ अपनी ज़रूरी जानकारी (जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल) भरकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद आपके पास एक आईडी और पासवर्ड आएगा, उससे पोर्टल पर Login करें।
  5. अब फॉर्म में मांगी गई सभी शैक्षणिक (Educational) और व्यक्तिगत जानकारी को ध्यान से भरें।
  6. अपनी लेटेस्ट फोटो और सिग्नेचर को बताए गए सही फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें।
  7. अब अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान कार्ड, डेबिट क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से करें।
  8. फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार भरी गई सभी डिटेल्स को दोबारा चेक कर लें ताकि कोई गलती न रह जाए।
  9. अंत में फॉर्म को Submit कर दें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें या PDF सेव कर लें।

जरूरी दस्तावेज (Required Documents)

UPTET 2026 ONLINE FORM भरते समय निचे दिए दस्तावेजों की जरूरत होगी:

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड या अन्य ID
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    UPTET सर्टिफिकेट की मान्यता (Validity)

एक महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि अब UPTET (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test) पास करने के बाद मिलने वाले सर्टिफिकेट की मान्यता (Validity) लाइफटाइम (Life-time) कर दी गई है। यानी अगर आप एक बार इस परीक्षा को पास कर लेते हैं, तो यह सर्टिफिकेट जीवन भर के लिए मान्य होगा।

UPTET CERTIFICATE DUMMY

उत्तर प्रदेश में निकलने वाली आगामी Primary और Upper Primary शिक्षक भर्तियों में आवेदन करने के लिए इस सर्टिफिकेट का होना अनिवार्य है।

Some Important Links

Apply Online 

 Click Here 

Download Official Notification 

Click Here

Download  Syllabus 

Click Here 

View Upper Primary Level  Syllabus / Exam Pattern

Click Here

View Primary Level Syllabus / Exam Pattern 

Click Here 

Official Websites 

Click Here 

Some Important Questions UPTET 2026 Online Form

Q1. UPTET का सर्टिफिकेट कितने समय के लिए मान्य (Valid) रहता है?

Ans: UPTET सर्टिफिकेट के Validity Life Time होती हैं ।

Q2. क्या अन्य राज्यों (Other States) के उम्मीदवार UPTET 2026 Online Form के लिए आवेदन कर सकते हैं?

Ans: हाँ, लेकिन उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, उन्हें सामान्य (General) श्रेणी में रखा जायेगा ।

Q3. क्या परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) होती है?

Ans: नहीं, UPTET की परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। हर सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है।

Q4. UPTET परीक्षा के लिए आयु सीमा (Age Limit) क्या है?

Ans: 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (OBC/SC/ST) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाती है।

Q5. UPTET क्लियर करने के बाद क्या सीधे नौकरी मिल जाती है?

Ans: नहीं, UPTET केवल एक पात्रता परीक्षा (Eligibility Test) है। इसे पास करने के बाद आपको उत्तर प्रदेश में निकलने वाली शिक्षक भर्ती में आवेदन करना होगा और उसे पास करना होगा।

Q6. परीक्षा का माध्यम क्या होता है?

Ans : परीक्षा ऑफलाइन (Pen-Paper mode) होती है और प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होता है।

AKSHAY SAHNI

AKSHAY SAHNI

नमस्कार, मैं Akshay Sahni हूँ, India Result Times का फाउंडर और एक BCA Graduate। Technology और Education फील्ड में अपनी पढ़ाई और पिछले 2 सालों के अनुभव के साथ, मैं छात्रों तक Government Jobs, Result और Admit Card से जुड़ी सटीक जानकारी सरल भाषा में पहुँचाने के लिए समर्पित हूँ।

View all posts by AKSHAY SAHNI

Leave a Comment