Punjab Police Constable Recruitment 2026: फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा और सिलेबस की पूरी जानकारी

Punjab Police Constable Recruitment 2026: दोस्तों, यदि आप भारत के किसी भी राज्य से हैं और पंजाब पुलिस में Constable बनने का सपना देख रहे हैं, तो पंजाब पुलिस ने District और Armed Cadre में कांस्टेबल के पदों पर शानदार भर्ती निकाली है, जिसका Advt. No. 01/2026 है।

इस साल पंजाब राज्य में कांस्टेबल के पदों पर कुल 3298 भर्तियां निकाली गई हैं, जिसमें 2522 रिक्तियां (Vacancies) District Cadre और 776 रिक्तियां Armed Cadre में निकाली गई हैं। अगर आपने भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास कर ली है और देश की सेवा करने का जज्बा रखते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए है। इसके लिए Online Application 10 मार्च से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 मार्च रखी गई है।

इस भर्ती की तैयारी शुरू करने से पहले आप इसकी Eligibility, Selection Process, Exam Pattern और आवेदन करने के सही तरीके को अच्छे से समझ लें। India Result Times के इस पोस्ट में आपको इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी बहुत ही सरल भाषा में नीचे समझाई गई है।

संक्षिप्त विवरण (Short Details)

Punjab Police Constable Recruitment 2026 के तहत पंजाब पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 3298 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती पंजाब राज्य के युवाओं के साथ-साथ भारत के अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए भी एक सुनहरा अवसर है। इस भर्ती से जुड़ा संक्षिप्त विवरण निम्नलिखित है: –

Recruitment Name Punjab Police Constable Recruitment 2026
Department Punjab Police Department
Post Name Constable
Application Process Online
Job Location State of Punjab
Official Website punjabpolice.gov.in 

Important Date of Punjab Police Constable Recruitment 2026

Official Notification Date 05 March 2026
Online Application Start Date 10 March 2026
Last Date for Online Application 30 March 2026
Last Date for Fee Payment 30 March 2026
Examination Date  Soon
Admit Card Release Date Before Exam

आवेदन शुल्क (Application Fee) 

Punjab Police Constable Recruitment 2026 के लिए Candidate को Application Fee और Examination Fee, Category के अनुसार निम्न हैं:

Category  Application Fee Exam Fee Total Fee
General Rs. 550 Rs. 650 Rs. 1200
SC / ST / BC (Punjab) Rs. 550 Rs. 150 Rs. 700
EWS Rs. 550 Rs. 150 Rs. 700
Ex-Servicemen (Punjab) Rs. 500 Rs. 0 Rs. 500

आयु सीमा ( Age Limit )

Punjab Police Constable Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों (candate) की Age Limit भी निर्धारित की जाती है। इस Recruitment के लिए Age Limit निम्नलिखित हैं :

  • Minimum Age : 18 वर्ष
  • Maximum Age: 28 वर्ष

Note : Punjab सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट भी दी जाती हैं। जो निम्न हैं :

  • SC / BC (Punjab) : 5 वर्ष 
  • Government Employees : 5 वर्ष 
  • Ex-Servicemen : Ex-Servicemen  

Punjab Police Constable Recruitment 2026 : Post Details

Punjab Police Constable Recruitment 2026 के तहत कुल 3298 पदों को भरा जाएगा, जिसमें से District Police के लिए 2522 पद और Armed Cadre के लिए 776 पद निर्धारित किए गए हैं। इस भर्ती में कैटेगरी-वाइज (Category Wise) वैकेंसी निकाली गई है, जिसका विवरण निम्नलिखित है:

  1. District Police Cadre के लिए : 
CATEGORY  NUMBER OF POST
General / UR 1066
SC Balmiki / Mazhbi Sikh 260
SC Ramdasia & Others  260
Backward Classes (BC) 260
Ex-Serviceman (General) 182
Ex-Serviceman SC Balmiki / Mazhbi 52
Ex-Serviceman SC Ramdasia 52
Ex-Serviceman BC 52
Wards of Police Personnel 52
EWS 260
Wards of Freedom Fighters 26

2. Armed Police Cadre Vacancy के लिए :

CATEGORY  NUMBER OF POST 
General / UR 328
SC Balmiki / Mazhbi Sikh 80
SC Ramdasia & Others 80
Backward Classes 80
Ex-Serviceman (General) 56
Ex-Serviceman SC Balmiki / Mazhbi 16
Ex-Serviceman SC Ramdasia 16
Ex-Serviceman BC 16
Wards of Police Personnel 16
EWS 80
Wards of Freedom Fighters 8

शैक्षणिक योग्यता ( EDUCATIONAL QUALIFICATION)

Punjab Police Constable Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) होना अनिवार्य है। इस भर्ती के लिए आवश्यक योग्यता का विवरण कुछ इस प्रकार है:

  • उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए।
  • कुछ पदों के लिए कंप्यूटर या अन्य तकनीकी योग्यता की मांग की जा सकती है।
  • उम्मीदवार को पंजाबी भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है।

शारीरिक योग्यता ( Physical Eligibility ) 

Physical Test

Punjab Police Constable Recruitment 2026 में फिजिकल टेस्ट (Physical Screening Test) बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस चरण में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया जाता है, जिसमें Male (पुरुष) और Female (महिला) उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग फिजिकल क्राइटेरिया (Physical Criteria) निर्धारित किए गए हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं:

पुरुष उम्मीदवारों के लिए:

  • ऊंचाई: लगभग 170 सेमी
  • छाती: 80–85 सेमी
  • दौड़: लगभग 1600 मीटर

महिला उम्मीदवारों के लिए: 

  • ऊंचाई: लगभग 157 सेमी
  • दौड़: लगभग 800 मीटर 

Exam Pattern and Syllabus

Punjab Police Constable Recruitment 2026 की लिखित परीक्षा उम्मीदवारों के सामान्य ज्ञान और बौद्धिक क्षमता को जांचने के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के लिए Exam Pattern और Syllabus का पूरा विवरण नीचे दिया गया है:

परीक्षा पैटर्न ( Exam Pattern ) :

  • प्रश्नों का प्रकार: बहुविकल्पीय (MCQ)
  • कुल प्रश्न: लगभग 100
  • कुल अंक: 100
  • परीक्षा की अवधि: 2 घंटे
  • नेगेटिव मार्किंग: संभव है

मुख्य विषय ( Main Syllabus) : 

  • सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
  • गणित (Mathematics)
  • रीजनिंग (Reasoning)
  • अंग्रेजी भाषा
  • पंजाबी भाषा
  • करंट अफेयर्स

How to Prepare for Punjab Police Recruitment 2026

अगर आप Punjab Police की इस भर्ती में सफल होना चाहते हैं और अपना सिलेक्शन पक्का करना चाहते हैं, तो आपको एक सही रणनीति (Strategy) के साथ तैयारी करनी चाहिए। इसके लिए आपको इन बातों का खास ध्यान रखना होगा:

  • नियमित फिजिकल ट्रेनिंग: रोजाना दौड़ (Running) और व्यायाम करें ताकि आप फिजिकल टेस्ट आसानी से पास कर सकें।
  • पिछले वर्षों के पेपर (PYQs): परीक्षा के पैटर्न को समझने के लिए पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें।
  • करंट अफेयर्स (Current Affairs): पंजाब और राष्ट्रीय स्तर की खबरों और करंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान दें।
  • स्टडी प्लान: एक व्यवस्थित स्टडी प्लान बनाएं और हर सब्जेक्ट को बराबर समय दें।
  • मॉक टेस्ट (Mock Tests): अपनी स्पीड और एक्यूरेसी (Accuracy) सुधारने के लिए नियमित रूप से मॉक टेस्ट दें।

Pay Scale And Selection Process

Punjab Police Constable Recruitment 2026 के तहत उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों (Stages) के आधार पर किया जाएगा:

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) – सबसे पहले एक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे।
  2.  शारीरिक माप परीक्षा (PMT) – लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों का शारीरिक माप (Height Measurement) लिया जाएगा।
  3. शारीरिक स्क्रीनिंग परीक्षा (PST) – इसके बाद उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता की जांच की जाएगी (दौड़, लंबी कूद और ऊँची कूद)।
  4. दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) – अंत में सफल उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

नोट (Note): अंतिम मेरिट लिस्ट केवल CBT परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। फिजिकल टेस्ट (PST/PMT) केवल क्वालीफाइंग प्रकृति (Qualifying Nature) का है, इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।

वेतन और अन्य सुविधाएं 

  • शुरुआती वेतन: लगभग ₹19,000 – ₹35,000 प्रति माह
  • महंगाई भत्ता
  • मेडिकल सुविधा
  • पेंशन लाभ
  • अन्य सरकारी भत्ते

How to Apply for Punjab Police Recruitment 2026 ? 

Punjab Police Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके बिना किसी गलती के आसानी से अपना फॉर्म भर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आप इस पोस्ट के Important Links सेक्शन में जाएं, वहाँ आपको अप्लाई करने का ऑफिशियल लिंक मिल जाएगा।
  2. इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन करने वाला (Registration) पेज खुल जाएगा।

    Punjab Police Constable Recrutment 2026

  3. अब आपको “Recruitment Tab” पर क्लिक करना है और फिर “New Registration” के विकल्प को चुनना है।
  4. फॉर्म में अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी (Personal & Educational Details) ध्यानपूर्वक भरें।
  5. इसके बाद अपनी फोटो, सिग्नेचर और अन्य जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  6. फिर अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क (Application Fee) का ऑनलाइन भुगतान करें।
  7. फॉर्म सबमिट करने से पहले भरी गई सभी जानकारी को एक बार ध्यान से Preview कर लें ताकि कोई गलती न हो।

Some Important Links 

Apply Online 

Click Here 

Download Notification 

Click Here 

Official Website 

Click Here

Join Our WhatsApp Channel 

Click Here

Join Our Telegram Channel 

Click Here

SOME IMPORTANT FAQ’s FOR PUNJAB POLICE RECRUITMENT 2026 

1. पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?

Ans: इस साल पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के कुल 3298 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें District और Armed Cadre दोनों शामिल हैं।

2. क्या दूसरे राज्यों (Other States) के उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं ?

Ans: हाँ, भारत के किसी भी राज्य के उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन, पंजाब पुलिस की शर्त के अनुसार, उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा में पंजाबी विषय अनिवार्य या वैकल्पिक (Optional) रूप से पास किया होना चाहिए।

3. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) क्या है ?

Ans: उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (Intermediate) पास होना अनिवार्य है। पूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है।

4. क्या फिजिकल टेस्ट (PST/PMT) के अंक मेरिट लिस्ट में जुड़ते हैं ?

Ans: नहीं, फिजिकल टेस्ट केवल क्वालीफाइंग (Qualifying) होता है। अंतिम मेरिट लिस्ट केवल लिखित परीक्षा (CBT) में प्राप्त अंकों के आधार पर ही तैयार की जाती है।

5. पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा (Age Limit) क्या है?

Ans: सामान्य वर्ग (General Category) के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणियों (SC/BC/Government Employees) को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

AKSHAY SAHNI

AKSHAY SAHNI

नमस्कार, मैं Akshay Sahni हूँ, India Result Times का फाउंडर और एक BCA Graduate। Technology और Education फील्ड में अपनी पढ़ाई और पिछले 2 सालों के अनुभव के साथ, मैं छात्रों तक Government Jobs, Result और Admit Card से जुड़ी सटीक जानकारी सरल भाषा में पहुँचाने के लिए समर्पित हूँ।

View all posts by AKSHAY SAHNI

1 thought on “Punjab Police Constable Recruitment 2026: फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा और सिलेबस की पूरी जानकारी”

Leave a Comment